फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Aujla Controversy: धोखा देने का आरोप झेल रहे करण औजला; पत्नी पलक ने तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा रिएक्शन

Wed, 14 Jan 2026 05:56 PM IST
आकाश खरे एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Aujala: सिंगर और रैपर करण औजला पर हाल ही में इन्फ्लुएंसर एम.एस गोरी ने धोखा देने के आरोप लगाए थे। मामले पर सिंगर के फैंस उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं पर अब तक करण ने इस विवाद पर चुप्पी साध रखी है। इसी बीच उनकी पत्नी पलक औजला ने एक पोस्ट करके करण को सपोर्ट किया।
विज्ञापन
करण औजला और एमएस गोरी विवाद - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की रहने वाली आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एम एस गोरी ने बीते दिनों पंजाबी सिंगर करण औजला पर धोखा देने का आरोप लगाए थे। गौरी ने एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि वो करण को डेट कर रही थीं और उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि वो शादीशुदा हैं। गोरी का यह पोस्ट सामने आने के बाद से ही फैंस तरह-तरह के अंदाजे लगा रहे थे। इसी बीच करण की पत्नी का रिएक्शन सामने आया है। जानें उन्होंने क्या रिएक्शन दिया?

पलक ने साझा की ऐसी तस्वीर 

विज्ञापन

करण की पत्नी पलक औजला ने हाल ही में अपने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वो किसी समारोह में करण के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। जहां करण सफेद रंग के सूट में हैं, वहीं पलक ब्लैक आउटफिट में उनके पास खड़ी हैं। फोटो में कपल बेहद करीब नजर आ रहा है। इस फोटो पर पलक ने क्राउन, हार्ट और नजर न लगने वाली इमोजी भी लगाई हैं। इस पोस्ट के जरिए पलक ने साफ किया कि इस विवाद के चलते उनके और करण के रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा।

विज्ञापन


फैंस के दिए मिक्स्ड रिएक्शन
 
पलक औजला की इस पोस्ट के सामने आने के बाद इस मुद्दे पर फैंस दो भागों में बंट गए। किसी ने इस विवाद पर पलक की समझदारी और करण के लिए उनके विश्वास को सराहा तो वहीं दूसरी ओर लोगों ने गोरी की बात पर गौर न करने और सच न सुनने के लिए उन्हें निशाना भी बनाया।



कौन हैं एम एस गोरी ? क्या है पूरा विवाद?

एम एस गोरी एक अमेरिकी अर्टिस्ट हैं। बीते दिनों उन्होंने करण औजला पर आरोप लगाया था कि 2023 में शादीशुदा होते हुए भी करण उनके साथ रिलेशनशिप में थे। आगे उन्होंने कहा की सिंगर व उनकी टीम ने मामला दबाने की काफी कोशिश भी की मगर वो इसे दुनिया के सामने रखना चाहती थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें