फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर और पटौदी परिवार ने मनाई दिवाली, सैफ-करीना और करिश्मा ने दिए पोज; यूजर ने कहा- ये शाही परिवार हैं

Sun, 19 Oct 2025 04:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kapoor And Pataudi Family: कपूर और पटौदी परिवार ने खास तरह से दिवाली मनाई है। दोनों परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। आइए इन परिवारों के सदस्यों पर डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन
कपूर परिवार, पटौदी परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों के मौसम में कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने तरीके से दिवाली मना रहे हैं। हाल ही में कई सितारे एक्टर रवि दुबे और सरगुन मेहता की दिवाली पार्टी में पहुंचे और अपने लुक से महफिल को रौशन किया। इसी तरह से अब बॉलीवुड के सबसे मशहूर परिवार कपूर और पटौदी परिवार ने दिवाली मनाई है। आइए डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन

कपूर परिवार की दिवाली
सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में देखा जा सकता है कि कपूर परिवार की महिलाओं ने दिवाली मनाई है। तस्वीर में नीतू कपूर ने नीली रंग की ड्रेस पहनी है। आलिया भट्ट ने गोल्डन साड़ी पहनी है। करीना कपूर हल्की फिरोजी ड्रेस में नजर आई हैं। वहीं करिश्मा कपूर काले-सफेद ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। एक दूसरी तस्वीर में करीना कपूर, नीतू कपूर के साथ पोज देते हुए पाउट बना रही हैं।
 

पटौदी परिवार की दिवाली
वहीं पटौदी परिवार की दिवाली मनाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं। एक तस्वीर में सैफ अली खान लाल और क्रीम कलर के धोती कुर्ता में नजर आ रहे हैं। एक तरफ लाल ड्रेस में उनकी बहन सोहा अली खान हैं तो दूसरी तरफ करीना कपूर पोज दे रही हैं। इस तस्वीर में कुणाल खेमू भी नजर आ रहे हैं। एक और तस्वीर में सैफ अली खान सोहा अली खान के साथ पोज दे रहे हैं।
 

यूजर्स को पसंद आईं तस्वीरें
दोनों पोस्ट को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स ने सेलेब्स को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। कई यूजर्स ने दिल वाला इमोजी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है 'बॉलीवुड का शाही परिवार।'
विज्ञापन

कपूर और पटौदी परिवार में नए सदस्य
आपको बता दें कि आलिया भट्ट की शादी कपूर परिवार में रणबीर कपूर के साथ हो गई है इसलिए वह कपूर परिवार का हिस्सा बन गई हैं। इसी तरह से करीना कपूर की शादी पटौदी परिवार में सैफ अली खान के साथ हुई है इसलिए वह अब पटौदी परिवार का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें