कपिल शर्मा, चंदन प्रभाकर
- फोटो : सोशल मीडिया
हम दोस्त थे इसलिए बहुत बुरा लगा
एलपीयू डीएडब्लू नाम के यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘हम सब तब दोस्त थे और आज भी हैं। हम सचमुच निराश थे। हम सोचते रहे कि उनके जैसा प्रतिभाशाली व्यक्ति कैसे सेलेक्ट नहीं हुआ। फिर मैंने और राजीव दोनों ने शो के निर्माताओं से उसे मौका देने की गुहार लगाई। फिर आगे कपिल के टेलेंट को दुनिया ने देखा।’
कपिल को शो में रखा तो चंदन को निकाला
चंदन प्रभाकर ने आगे बताया कि, ‘कपिल शो में वापस आ गए, लेकिन निर्माताओं ने मुझे शो छोड़ने के लिए कहा। कपिल ने मेरी जगह ले ली। मुझे उस समय ऐसा लगा कि मेरा सपना टूट गया। लेकिन मैंने खुशी-खुशी इस फैसले को स्वीकार कर लिया और घर लौट गया। इसके बाद कपिल शर्मा उस सीजन के विजेता बने।’ बता दें, कपिल और चंदन बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने शुरुआती दिनों में साथ ही स्ट्रगल किया था। अब कपिल के शो पर चंदू चाय वाले का किरदार निभाते नजर आते हैं। उनका स्क्रीन टाइम कम हो या ज्यादा वह हमेशा दर्शकों को कुछ अनोखा दे कर जाते हैं।