फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा ने अष्टमी के मौके पर घर पर की पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना, कन्याओं को भोज करवाकर लिया आशीर्वाद

Fri, 27 Mar 2026 12:10 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kapil Sharma: कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के मौके पर अपने घर पर पारंपरिक तरीके से कन्या पूजन किया। उन्होंने फोटो शेयर कर सबके साथ इस त्योहार की खुशियां शेयर की। 

विज्ञापन
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो और किस किस को प्यार करूं 2 में नजर आए कपिल शर्मा ने अष्टमी पूजन से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की। इस खास मौके पर उन्होंने घर पर कन्या पूजन करवाया और उनका आशीर्वाद लिया। 

पूजन के साथ करवाया कन्या भोज 

विज्ञापन

कपिल ने इस खास मौके पर अपनी फैमिली की परंपरा को निभाते हुए छोटी-छोटी कन्याओं को घर बुलाया, जिन्हें देवी दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। कपिल ने पूरे विधि-विधान से उनका स्वागत किया, उन्हें भोग खिलाया और पूजा के दौरान उनके हाथ में कलावा भी बांधा।

विज्ञापन

कपिल शर्मा ने इस पूजा की झलक अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में ‘जय माता दी’ लिखा। इस दौरान उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ भी उनके साथ नजर आईं और दोनों ने मिलकर पूरे रीति-रिवाज के साथ पूजा की। 


बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा हर साल नवरात्रि के दौरान इस परंपरा को निभाते हैं और इसे अपने परिवार की खास मान्यता मानते हैं।

विज्ञापन

कपिल शर्मा के हालिया प्रोजेक्ट
बता दें कि कपिल हाल ही में नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ और ‘किस किस को प्यार करूं 2’ फिल्म में नजर आए थे। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का फाइनल एपिसोड 14 मार्च को रिलीज हुआ था। वहीं ‘किस किस को प्यार करूं 2’ कपिल के साथ में सुशांत सिंह, दिवंगत असरानी, अखिलेंद्र मिश्रा, विपिन शर्मा, जेमी लीवर, स्मिता जयकर और सुप्रिया शुक्ला अहम किरदार में नजर आए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें