कपिल शर्मा को लोग दे रहे बधाई
कपिल शर्मा के कैफे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं। इसमें कैफे की झलकियां देखी जा सकती हैं। कपिल शर्मा के फैंस उन्हें नए कारोबार के लिए बधाई दे रहे हैं। कैफे का धूमधाम से उद्घाटन हुआ। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैफे के अंदर कुछ लोग हैं। वह लोग कैफे में खरीदारी करने के लिए लाइन में हैं। इसका सामने का हिस्सा शीशे का है। गेट को गुलाबी फूलों से सजाया गया है।
सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें
'द केप्स कैफे' के इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीरें शेयर की गईं हैं। इसके साथ ही एक कैप्शन लिखा गया है। कैप्शन में लिखा है 'इंतजार खत्म हुआ। दरवाजे खुले हैं। द केप्स कैफे में मिलें।' कपिल शर्मा और गिन्नी दोनों ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने करीबियों की स्टोरीज पोस्ट कीं और उनका शुक्रिया अदा किया।