जारी हुआ 'किस किसको प्यार करूं 2' का नया पोस्टर
'किस किसको प्यार करूं 2' का नया पोस्टर बैसाखी के मौके पर रिलीज किया गया है। नए पोस्टर में कपिल शर्मा एक सरदार बने हैं। उन्होंने हल्की गुलाबी रंग की शेरवानी और पगड़ी पहनी हुई है। उन्होंने गले में माला पहनी हुई है। कपिल के सामने उनकी होने वाली दुल्हन खड़ी है। दुल्हन का चेहरा कपड़े से ढका हुआ है। दुल्हन ने हाथ में तलवार भी ले रखी है। दुल्हन ने दूसरे हाथ से कपिल का माला पकड़ा हुआ है, जबकि कपिल घबराए हुए हैं।
KKPK 2: राम नवमी पर 'किस किसको प्यार करूं 2' का नया पोस्टर जारी, हिंदू रीति-रिवाज के साथ फिर दूल्हा बने कपिल
अलग-अलग धर्मों की हो सकती हैं पत्नियां
फिल्म के जारी हो चुके पोस्टरों को देख यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में भी कपिल की कई पत्नियां होंगी, जिनमें से एक हिंदू, एक मुस्लिम और सिख धर्म की होगी।
फिल्म के बारे में
'किस किसको प्यार करूं 2' का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी कर रहे हैं। इसके निर्माता रतन जैन और गणेश जैन हैं। फिल्म में कॉमेडी, भ्रम और तमाशा का ड्रामा देखने को मिलेगा। पहली फिल्म को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला था। इस फिल्म का निर्माण अब्बास-मस्तान द्वारा वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया जा रहा है।