फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma: कभी कपड़े की मिल में करते थे काम, फिर कैसे 'कॉमेडी किंग' बने कपिल? कैफे पर अब हुई फायरिंग

Fri, 11 Jul 2025 03:19 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Firing at Kapil Sharma Kap's Cafe: कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है। हमलावर के खालिस्तानियों से जुड़ने का शक जताया जा रहा है।
विज्ञापन
कपिल शर्मा - फोटो : IMDb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'कॉमेडी किंग' कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। महज तीन दिन पहले ही उन्होंने कनाडा में अपना नया कैफे ‘कैप्स कैफे’ खोला था। लेकिन गुरुवार तड़के कैफे पर एक के बाद नौ राउंड गोलीबारी हुई। हालांकि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। फिलहाल कपिल की तरफ से तो इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है लेकिन कैफे की टीम ने जरूर इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
दरअसल बुधवार रात को खबर आई कि कपिल शर्मा के कैफे पर किसी अंजान शख्स ने एक के बाद एक गोलियां चलाई हैं। कैफे की प्रॉपर्टी को जरूर नुकसान पहुंचा है। हालांकि गनीमत ये रही कि किसी की भी जान खतरे में नहीं पड़ी। पुलिस ने शक जताया है कि हमला करने वाला खालिस्तानियों से जुड़ा हो सकता है। कपिल ने इस घटना पर सीधे-सीधे कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वर्षों से अपने बेजोड़ सेंस ऑफ ह्यूमर से दर्शकों का मनोरंजन करते रहे कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ इस तरह की घटना ने हर किसी को सख्ते में डाल दिया है। चलिए आपको बताते हैं कपिल शर्मा की जिंदगी से जुड़ीं कुछ अहम बातों पर। 
 
विज्ञापन






View this post on Instagram









 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)



ये खबर भी पढ़ें: Dhadak 2 Trailer: दो प्यार करने वालों की परिवार से ही होगी जंग, 'धड़क 2' के ट्रेलर में दिखा इश्क में जुनून
 

कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
अमृतसर में हुआ जन्म
पंजाब के अमृतसर में 02 अप्रैल 1981 को कपिल शर्मा का जन्म हुआ था। वो बचपन में काफी शरारती और चुलबुले थे। उनके पिता जितेंद्र कुमार हेड कॉन्सटेबल थे और मां जानकी रानी हाउस वाइफ थीं। बचपन में कपिल टीवी देखकर फिल्मी हस्तियों की मिमिक्री किया करते थे और लोगों को हंसाया करते थे। 

10 साल की उम्र से काम कर रहे कपिल
कपिल शर्मा ने सिर्फ 10 साल की उम्र में ही पीसीओ में काम करना शुरू कर दिया था। सिर्फ 23 साल के थे जब 1997 में उनके पिता के कैंसर के बारे में पता चला था और साल 2004 में उनका निधन हो गया। पिता की जगह पुलिस की नौकरी उन्हें मिल रही थी, लेकिन कपिल ने इसे ठुकरा दिया। परिवार की जिम्मेदारी कंधों पर थी, इसलिए उन्होंने कंप्यूटर और कमर्शियल आर्ट की पढ़ाई की और टेलीफोन बूथ और कपड़े की मिल में नौकरी करना शुरू कर दिया। हालांकि इस काम को करने के साथ-साथ कपिल थिएटर्स भी किया करते थे, क्योंकि उन्हें लोगों की मिमिक्री करना, लोगों को हंसाना काफी अच्छा लगता था।

 

कपिल शर्मा का फार्म हाउस - फोटो : instagram
पहली बार मौका कब मिला? 
थिएटर करने के दौरान ही कपिल शर्मा की मुलाकात गुरप्रीत सिंह नाम के एक शख्स से हुई, जो उनकी प्रतिभा के मुरीद थे। गुरप्रीत सिंह की सलाह पर ही कपिल ने टीवी के फेमस शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' नाम के शो में हिस्सा लिया। इस शो से कपिल शर्मा का वो ख्वाहिश पूरी हुई, जिसका वो सपना देखा करते थे। लाफ्टर चैलेंज की जीत के साथ कपिल शर्मा के सफलता का सफर शुरू हुआ ये शो खत्म होते-होते कपिल शर्मा पूरे देश में काफी फेमस हो गए। फिर वो 'कॉमेडी सर्कस' में भी काफी सफल हुए और छोटे पर्दे के स्टार बन गए। कपिल ने 'कॉमेडी सर्कस' शो एक या दो बार नहीं, बल्कि कई बार जीता।

कपिल को मिला खुद का कॉमेडी शो
संघर्ष भरे सफर के बीच कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट्स' ने उन्हें घर-घर तक पहुंचाया। उनके करियर का ये सबसे बड़ा ब्रेक था। उन्हें खुद का कॉमेडी शो मिल गया, जिसमें बड़े-बड़े स्टार्स आते और अपनी फिल्मों का प्रमोशन करते। कपिल ने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' 2013 से 2016 तक किया। हालांकि कुछ समय बाद ही शो नए नाम से दूसरे चैनल पर आना शुरू हो गया।

 

कपिल शर्मा का फार्म हाउस - फोटो : instagram
एक्टिंग का भी किया रुख
टीवी से फिल्मों की ओर रुख करने पर उन्हें कई फिल्मों में अभिनय और प्रोडक्शन करने का मौका मिला। उन्होंने अब्बास-मस्तान की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ से लीड डेब्यू किया, जो हिट रही। इसके बाद उन्होंने ‘फिरंगी’ और ‘सन ऑफ मंजीत सिंह’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया। लेकिन ये फिल्में फ्लॉप रहीं और कपिल आर्थिक संकट में आ गए। अचानक से कपिल का बैंक बैलेंस जीरो हो गया और उन्हें शराब पीने की लत लग गई। इस दौरान वो डिप्रेशन में चले गए लेकिन उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने उनका सहारा बनकर उन्हें उस अंधेरे से बाहर निकाला। शाहरुख खान ने भी उन्हें व्यक्तिगत तौर पर मोटिवेट किया। काफी समय तक कपिल इंडस्ट्री से एकदम गायब थे। जब वापस आए तो उनके बढ़े वजन ने हर किसी को हैरान कर दिया। 

 
विज्ञापन

द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो - फोटो : नेटफ्लिक्स
कपिल ने फिर किया धमाकेदार कमबैक
इसके बाद वो हुआ, जिसकी बहुत कम लोगों ने कल्पना की थी। कपिल शर्मा ने एक बार फिर अपने शो से धमाकेदार वापसी की। ना सिर्फ वो इस बार अपने शो के नए सीजन के साथ वापस आए लेकिन खुद को एकदम फिट करके उन्होंने टीवी पर फिर से कदम रखा। कपिल का शो 'कपिल शर्मा शो' अब टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म तक जा पहुंचा है। मौजदूा समय में कपिल ‘किस किस को प्यार करूं 2’ की शूटिंग कर रहे हैं, साथ ही नेटफ्लिक्स पर उनके शो का तीसरा सीजन चल रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें