द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो
- फोटो : नेटफ्लिक्स
कपिल ने सिद्धू से पूछा सवाल
कपिल शर्मा ने सिद्धू से अर्चना के साथ मिलकर काम करने और 'द ग्रेट कपिल शो' में उनकी वापसी के बारे में मजाकिया अंदाज में पूछा। उन्होंने कहा 'पा जी आप कई वर्षों के बाद शो में वापस आए, भले ही गठबंधन की सरकार बनी हो। आपको कैसा लग रहा है। नेटफ्लिक्स बहुत ज्यादा खर्च कर रहा है आप कैसा महसूस कर है?' इसके जवाब में सिद्धू ने कहा 'अमृतसर के दो लोगों के बीच देहरादून आ नहीं सकता।'
कपिल ने सिद्धू पर किया मजाक
कपिल शर्मा ने कहा कि अर्चना जी सिद्धू पा जी की वापसी पर बहुत बेचैन हैं। वह ज्योतिष को जा के कहती हैं कि राहू और केतू को तो मैं संभाल लूंगी ये सिद्धू का कोई उपाय बताओ।
आगे कपिल ने कहा कि सिद्धू जी ने छह महीने का ब्रेक लिया। इस पर सिद्धू ने कहा खुश हो कि सिर्फ छह महीने का ही ब्रेक लिया। सोचो अगर 9 महीने लगते तो क्या होता।
इस पर कपिल ने सिद्धू पर मजाक करते हुए कहा 'मेरे तो फिर भी ब्रेक में बच्चे हुए, जब कोरोना था, आप तो चलते मैच में कर गए। देखो आप।'