ऋषभ शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर के सामने आने के बाद फैंस का उत्साह फिल्म को लेकर और भी बढ़ गया है। यही वजह है कि ट्रेलर सामने आने के बाद अब फैंस के रिएक्शन भी आना शुरू हो गए हैं। जानते हैं एक्स पर यूजर्स ने ट्रेलर देखने के बाद क्या कुछ कहा?
फैंस को पसंद आया ट्रेलर
‘कांतारा चैप्टर 1’ के ट्रेलर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब ट्रेलर सामने आते ही फैंस फिल्म देखने के लिए उत्साहित हो गए हैं। अधिकांश यूजर्स ने एक्स पर ट्रेलर की तारीफ की है। एक यूजर ने कहा, ‘कांतारा में सिर्फ अंत के 10 मिनट जबरदस्त थे। लेकिन कांतारा चैप्टर 1 तो पूरी फिल्म ही टॉप क्लास नजर आ रही है।’ वहीं एक यूजर का कहना है कि ट्रेलर के कुछ सीन सिर्फ कहानी का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि एक प्रार्थना के समान हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः Kantara Chapter 1 Trailer: 'कांतारा चैप्टर 1' का ट्रेलर रिलीज, राजा और प्रजा में होगा युद्ध; दमदार हैं कई सीन
यह खबर भी पढ़ेंः Hrithik Roshan: ‘कांतारा 2’ के ट्रेलर में दिखे ऋतिक? एक्टर ने शेयर किया फिल्म का ट्रेलर, फैंस ने किए गजब सवाल
रोंगटे खड़े कर देने वाला है ट्रेलर
कांतारा के ट्रेलर की तारीफ करते हुए एक फैंस का कहना है कि ये सिर्फ एक सिनेमा नहीं बल्कि आपकी रूह कंपा देने वाला और रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं कुछ एक यूजर ने फिल्म के बढ़े बजट पर ऋषभ शेट्टी की उम्मीदों का जिक्र करते हुए कहा फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं हो रहा। एक यूजर ने फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक की तारीफ करते हुए इसे पहली फिल्म से ज्यादा बड़ा और बेहतर बताया है।
विजुअल्स और वीएफएक्स की हो रही तारीफ
एक यूजर का कहना है कि मेकर्स ने जानबूझकर ट्रेलर को कमजोर रखा है ताकि असली जादू सिर्फ सिनेमाघरों में ही महसूस किया जा सके। इसमें ढेरों अनदेखे और पहले कभी न देखे गए दृश्य और बीजीएम हमारे लिए इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्रेलर में ब्रह्मराक्षस का जिक्र किए जाने पर कहानी को लेकर सवाल उठाया है। कई यूजर्स को ट्रेलर के कुछ एक वीजुअल्स और वीएफएक्स काफी पसंद आ रहे हैं।
2 अक्तूबर को रिलीज होगी फिल्म
ऋषभ शेट्टी स्टारर और निर्देशित ‘कांतारा चैप्टर 1’ 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के हिंदी ट्रेलर को बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने लॉन्च किया है।