दूसरा हिस्सा फिल्म की जान है
एक्स पर अपने विचार साझा करते हुए एक यूजर ने कहा कि फिल्म का पहला हिस्सा औसत है जबकि दूसरा हिस्सा बहुत अच्छा है। उन्होंने कलाकारों की तारीफ की है और म्यूजिक को अच्छा बताया है।
एक्स पर यूजर ने लिखा है 'कन्नप्पा फिल्म देखी। मैं इसे पांच में से 3.25 रेटिंग देता हूं। पहला पार्ट औसत से कम है। दूसरा हिस्सा सुपर ब्लॉकबस्टर है। विष्णु मांचू की एक्टिंग अच्छी है। प्रभास और मोहन बाबू ने भी अच्छा काम किया है। दूसरा हिस्सा फिल्म की जान है। फिल्म को जरूर देखें।'
विष्णु मांचू के अभिनय की तारीफ
एक दूसरे यूजर ने अभिनेता विष्णु मांचू के शानदार प्रदर्शन के साथ आखिर में प्रभास के 17 मिनट के कैमियो की तारीफ की है।
उन्होंने एक्स पर लिखा 'अमेरिका में विष्णु मांचू की कन्नप्पा देखी। पहला हिस्सा थोड़ा धीमा है जबकि दूसरा हिस्सा बहुत अच्छा है। विष्णु मांचू का अभिनय शानदार है। प्रभास ने 17 मिनट में अच्छा काम किया है। फिल्म का अंत बहुत तेजी से हुआ है। विष्णु ने अच्छी फिल्म बनाने की कोशिश की है। फिल्म जरूर देखें।'
दर्शक को अच्छी लगी फिल्म कन्नप्पा की कहानी
एक और यूजर ने फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'फिल्म कन्नप्पा एक सिनेमाई जीत है। फिल्म की मनोरंजक कहानी और बेहतरीन पटकथा शुरू से अंत तक आपको बांधे रखती है। हर अभिनेता ने शानदार अभिनय किया है। विष्णु मांचू ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से सभी को बांधे रखा है। इस बेहतरीन फिल्म को जरूर देखें।
आखिरी एक घंटा बहुत अच्छा है
एक दर्शक ने लिखा 'कन्नप्पा फिल्म का दूसरा भाग अच्छा है खासकर इसका आखिर का एक घंटा। आखिरी 20 मिनट में सचमुच में रोंगटे खड़े हो गए, खासकर पूरे गाने के सीक्वेंस में। कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। मैं आपको इसे पौराणिक पहलू के लिए देखने की सलाह देता हूं। अगर मैं गलत नहीं हूं, तो इसे परिवार और लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलनी चाहिए...'
फिल्म के बारे में
'कन्नप्पा' हिंदू पौराणिक कथा पर आधारित फिल्म है। फिल्म में एक आदिवासी शिकारी की कहानी दिखाई गई है जो भगवान शिव का भक्त होता है। इस फिल्म में विष्णु मांचू लीड रोल में हैं। इसके अलावा मोहन बाबू, आर. सरथकुमार, ब्रह्मानन्दम और प्रीति मुखुंधन ने शानदार अभिनय किया है। फिल्म में प्रभास, मोहनलाल, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल जैसे कलाकारों ने भी भूमिकाएं निभाई हैं।