फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नप्पा अभिनेता ने दक्षिण के स्टार्स को दी सलाह, बोले- हिंदी पट्टी के दर्शकों का इस बात के लिए मानें एहसान

Fri, 18 Apr 2025 02:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vishnu Manchu: कन्नप्पा के अभिनेता विष्णु मांचू ने साउथ के स्टार्स से हिंदी पट्टी को लेकर एक गुजारिश की है। उन्होंने उत्तर और दक्षिण के बीच की खाई को पाटने की पहल की है।
विज्ञापन
विष्णु मांचू - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ की कई फिल्में हिंदी बेल्ट में काफी मशहूर हुई हैं। साउथ के कई अभिनेताओं को उतर भारत में पसंद किया जाता है। ऐसे में कन्नप्पा फिल्म के अभिनेता विष्णु मांचू का मानना है कि दक्षिण के कलाकारों को हिंदी भाषी क्षेत्र में अपनी फिल्मों का प्रचार करना चाहिए। यह आभार प्रकट करने जैसा है।
विज्ञापन

उत्तर के दर्शकों का करना चाहिए सम्मान
विष्णु मांचू ने कहा 'आपको उत्तर भारत खासकर हिंदी पट्टी से कमाए हुए धन की इज्जत करनी चाहिए। वह हमारी फिल्मों पर प्यार बरसाते हैं। हमें इसका एहसान मानना चाहिए। मैं इसे इस तरह से देखता हूं कि जब हम सभी के देखने के लिए एक फिल्म बना रहे हैं, तो मुझे यहां (उत्तर भारत में) आकर अपनी फिल्मों का प्रचार करके उनका सम्मान करना चाहिए।
विष्णु मांचू की आने वाली फिल्म कन्नप्पा के पोस्टर का अनावरण हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। यह फिल्म 27 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, प्रभाष और मोहनलाल हैं।
Lokesh Kanagaraj: निर्देशक लोकेश ने तमिल एक्टर को बचाया, इलाज के दौरान डॉक्टर ने दी ये सलाह
 

दक्षिण के स्टार्स को हिंदी के दर्शकों की जरूरत
उत्तर भारत के कलाकारों के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए विष्णु मांचू ने कहा 'वे महान अभिनेता हैं। हमें उनके स्टार पावर, फैन और प्रतिभा की जरूरत है। हमारी फिल्म मेरे बाजार से कहीं बड़ी है और इसका बजट भी बड़ा है, इसलिए हमें ज्यादा दर्शकों की जरूरत है। इस तरह के सहयोग हमेशा होते रहे हैं। दर्शक अभिनेताओं को साउथ के एक्टर या नॉर्थ के एक्टर के तौर पर नहीं देखते। वह बस अभिनेताओं को अपना अभिनेता मानते हैं।'
Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने इस बात के लिए की युजवेंद्र चहल की तारीफ, शेयर की 16 साल पुरानी तस्वीर
विज्ञापन

फिल्म में ये स्टार्स आएंगे नजर
मुकेश कुमार सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म कन्नप्पा में विष्णु मांचू कन्नप की भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ प्रीति मुकुंदन प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा फिल्म में मोहनलाल, अक्षय कुमार, प्रभास और काजल अग्रवाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं प्रभु देवा ने फिल्म के एक गाने की कोरियोग्राफी की है। इसलिए वो फिल्म के साथ जुड़े हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें