फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka Election: कन्नड़ अभिनेता शिव कुमार की पत्नी गीता ने थामा कांग्रेस का दामन, जल्द शुरू करेंगी प्रचार

Fri, 28 Apr 2023 08:02 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गीता के कांग्रेस में जुड़ने के बाद उनके भाई मधु बंगारप्पा बेहद खुश नजर आ रहे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि गीता आगामी चुनाव में अपने भाई को अपना पूरा समर्थन देंगी।
विज्ञापन
शिवराजकुमार की पत्नी गीता शिवराजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले मशहूर कन्नड़ अभिनेता डॉ. शिवराजकुमार की पत्नी गीता शिवराजकुमार कांग्रेस में शामिल हो गईं। गीता कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा की बेटी हैं। गीता के कांग्रेस में जुड़ने के बाद उनके भाई मधु बंगारप्पा बेहद खुश नजर आ रहे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि गीता आगामी चुनाव में अपने भाई को अपना पूरा समर्थन देंगी।
विज्ञापन


भाई मधु बंगारप्पा का करेंगी प्रचार

गीता शिवराजकुमार ने हमेशा अपने भाई मधु बंगारप्पा का खुलकर समर्थन किया है, जो 2021 में जेडीएस छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। मधु बंगारप्पा जब जेडीएस में थीं, तब उन्होंने खुद की पहचान जेडीएस से की थी। उन्होंने शिवमोग्गा में भाजपा के बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ 2014 में लोकसभा चुनाव लड़कर राजनीतिक पानी का परीक्षण भी किया था।
 

Ponniyin Selvan 2: शुक्ल पक्ष में इस बार गुलजार, मणिरत्नम और रहमान से पंकज शुक्ल की गुफ्तगू

 

विज्ञापन

कांग्रेस से जुड़कर खुश हैं गीता

  कांग्रेस में जुड़ने के बाद गीता ने कहा, "मैं ऐसा करके बहुत खुश हूं। कांग्रेस एक ऐतिहासिक पार्टी है, जिसने मेरे पिता को मुख्यमंत्री बनाया ।"उन्होंने आगे कहा कि वह कनकपुरा खंड में शिवकुमार के लिए और सोराबा में अपने भाई मधु के लिए और अन्य स्थानों पर जहां भी पार्टी निर्देश देगी, वहां प्रचार करेंगी और आगामी चुनाव को जीत कर ही रहेंगी। 
विज्ञापन

 

Sonam Bajwa: 'मैं ईमानदारी से कहूंगी कि जब मैं उनके...,' शहनाज संग कॉम्पिटिशन पर सोनम बाजवा ने तोड़ी चुप्पी



आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव से पहले शिवराजकुमार भी कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे

गीता और शिवकुमार दोनों ने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव से पहले शिवराजकुमार भी कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। शिव कुमार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया, गीता को पार्टी में शामिल करने के लगातार प्रयासों के बाद मैं उनका पूरे दिल से पार्टी में स्वागत कर रहा हूं कि वह आज कांग्रेस का हिस्सा हैं।आपको बता दें कि जेडी के पूर्व मंत्री बीबी निगैया भी आज पार्टी में शामिल हो गए। निगैया को शुरू में मुदिगेरे विधानसभा क्षेत्र से जेडी द्वारा टिकट दिया गया था, लेकिन बाद में विधायक एमपी कुमारस्वामी के भाजपा द्वारा टिकट से वंचित किए जाने के बाद पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें बदल दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें