यश ने क्या दिया जवाब?
आगे अपनी बातचीत में जयदेव ने इस सब पर यश की प्रतिक्रिया के बारे में बताया। वह बोले ‘यश ने कहा कि इसे दिल पर मत लो, फिल्म बन चुकी है, रिलीज हो चुकी है, अब इसे दर्शकों पर छोड़ देते हैं। यह उनकी पसंद है। हमने इस फिल्म को पूरी लगन से बनाया और दर्शकों को सौंप दिया। बस इतना ही। इस पर ज्यादा मत सोचो। तैयार हो जाओ, अभी और काम है। समझ गए? जल्द मिलते हैं।’ जयदेव ने आगे कहा कि यश यह सब बोल तो रहे थे। मगर उनकी आवाज में फिल्म के लिए दर्द महसूस हो रहा था।
फिल्म 'टॉक्सिक' के गाने 'तबाही' में यश और कियारा आडवाणी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने अपनी रिलीज वाले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।
- फिल्म ने पहले ही हफ्ते में भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।
- पहले हफ्ते तगड़ी कमाई करने के बाद दूसरे हफ्ते फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई।
- खबर लिखे जाने तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 338 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
- फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया था।