कन्नड़ सिनेमा जगत के अनुभवी थिएटर कलाकार और हास्य अभिनेता राजू तालिकोटे का दिल का दौरा पड़ने से 62 की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने उडुपी के मणिपाल अस्पताल में अंतिम सांसे लीं। इस खबर से मनोरंजन क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।
शूटिंग के दौरान हुआ था कंधे में दर्द
राजू तालीकोटे उडुपी में कन्नड़ अभिनेता शाइन शेट्टी की नई फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे। रविवार रात 12 बजे कंधे के दर्द के बाद राजू तालिकोटे को सांस लेने में तकलीफ हुई। शाइन खुद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया, '3-4 साल पहले दो हार्ट अटैक हो चुके थे, स्टेंट लगाया था। तीसरा अटैक जानलेवा साबित हुआ।' शाइन शेट्टी ने बताया, 'राजू सर ने 2 दिन शूटिंग की। रात को अचानक दर्द हुआ। इलाज चला, लेकिन सोमवार सुबह निधन। टीम सदमे में।' हास्य कलाकार राजू के बेटे ने कहा, 'पापा थिएटर के जुनूनी थे। उनका अंतिम संस्कार विजयपुरा में होगा।'
यह खबर भी पढ़ें:
दिवाली से पहले 50 करोड़ रुपये के पार हुई 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', जानें आज 12वें दिन का कलेक्शन
कौन थे राजू तालिकोटे?
राजू तालीकोट का जन्म विजयपुरा में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत नाटकों से की थी।उन्होंने 2009 में 'मनसरे' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद अभिनेता ने 'लाइफ इज दैट', 'राजधानी', 'अलेमारी', 'मैना', 'टोपीवाला' में हास्य कलाकार के रोल में काम किया था। इतना ही नहीं एक्टर राजू ने बिग बॉस कन्नड़ सीजन 7 में भी हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था।