कंगना बोलीं- 'हां, फिर से एक्टिंग कर रही हूं'
कंगना रनौत ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में फिल्म के सीक्वल पर काम करने की बात कंफर्म की। हालांकि, फिल्म से अन्य जरूरी डिटेल्स के बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। उनसे जब पूछा गया कि क्या उन्होंने 'क्वीन 2' की शूटिंग शुरू कर दी है? तो कंगना ने फिल्ममेकर विकास बहल के साथ अपने कोलैबोरेशन की बात कंफर्म करते हुए कहा, 'विकास बहल और मैं साथ आ रहे हैं, लेकिन मैं ज्यादा कुछ नहीं बता सकती। हां, मैं फिर से एक्टिंग कर रही हूं'।
कंगना ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि
हालांकि, कंगना ने 'क्वीन 2' के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया। उन्होंने पहली फिल्म में काम करने के अपने अनुभव याद किए। साथ ही मशहूर सिंगर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म में आशा ताई के मशहूर गाने "हंगामा हो गया" पर डांस करने का मौका मिला था। कंगना ने बताया, 'दिल टूट गया। मुझे इस नुकसान का बहुत ज्यादा दुख है, क्योंकि ऐसे लोग सदियों में एक बार ही पैदा होते हैं। ऐसे लोग दोबारा नहीं होंगे'।
Matka King Review: बड़ा कैनवास, विजय वर्मा और 1960 का दौर; जानें ‘मटका किंग’ ने खेली कैसी बाजी? पढ़ें रिव्यू
आशा भोसले से जुड़ी याद की साझा
जब हम 'क्वीन' बना रहे थे, तो हम फिल्म में 'हंगामा' गाना डालना चाहते थे और विकास ने कहा कि हम इसे दोबारा रिकॉर्ड करेंगे। मैंने कहा, 'आप उस आवाज को हटा नहीं सकते। आपको वैसी आवाज दोबारा नहीं मिलेगी। इसलिए, हमने आशा जी की आवाज में ही उस गाने को दोबारा बनाया'। बता दें कि भारत की प्रख्यात गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। मल्टी ऑर्गन फेलियर के चलते उनका निधन हुआ।