फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: विदेशी पर्यटक को कूड़ा उठाते देख भड़कीं कंगना रनौत, गंदगी फैलाने वालों को कहा- शर्म करो

Sat, 02 Aug 2025 01:43 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kangana Ranaut Gets Angry On People: हाल ही में अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक विदेशी पर्यटक को कूड़ा उठाते हुए देखा जा सकता है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया भी दी है। आइए जानते हैं क्या बोलीं एक्ट्रेस। 

क्या है वायरल वीडियो?

विज्ञापन

हाल ही में एक्ट्रेस-पॉलिटिशयन कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें एक व्यक्ति झरने के पास से कूड़ा उठाता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ भारतीय पर्यटक उस नजारे का आनंद लेते या इधर-उधर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। कूड़ा उठाने के बाद, उस व्यक्ति ने कैमरे की तरफ देखते हुए कहा, ‘अगर मेरे पास एक दिन खाली हो, तो शायद मैं यहां बैठकर देखूं और लोगों से कहूं- इसे उठाओ। मैं ऐसा करूंगा। मुझे किसी को बताने में कोई दिक्कत नहीं है।’ ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


कंगना रनौत ने कहा- शर्मनाक
इस वायरल वीडियो क्लिप को अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा कि शर्मनाक। आपको बताते चलें कि इस वीडियो को हिमाचल प्रदेश का ही बताया जा रहा है। इस वजह से एक्ट्रेस ने अपने राज्य की जनता को इसके माध्यम से संदेश दिया है कि वो स्वच्छता का ध्यान रखें। 

विज्ञापन



कंंगना रनौत का वर्कफ्रंट
अभिनेत्री कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'इमरजेंसी' फिल्म में देखा गया था, जिसमें वो भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आईं थीं। इसके अलावा अभनेत्री की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह आर माधवन के साथ अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसका नाम है 'सर्कल'। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें