फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘उसने माफी मांग ली हैं उसे..’

Sat, 31 May 2025 07:23 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kangana Supports Sharmistha Panoli: ऑपरेशन सिंदूर पर चुप रहने वाले कई सेलेब्स का विरोध करने वालीं इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को शनिवार को कोलकाता पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत उनके सपोर्ट में सामने आई हैं।
विज्ञापन
कंगना और शर्मिष्ठा - फोटो : IMDb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sharmistha Panoli: बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सासंद कंगना रनौत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली के समर्थन में सामने आई हैं, जिनकी हाल ही में गिरफ्तारी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शर्मिष्ठा की तत्काल रिहाई की मांग की है।

विज्ञापन


कंगना ने किया सपोर्ट 
शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी को लेकर कंगना रनौत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भले ही शर्मिष्ठा की भाषा तीखी रही हो, लेकिन आज के दौर में युवा इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। कंगना ने लिखा, ‘अगर उसने माफी मांग ली है तो उसे और परेशान करने की कोई जरूरत नहीं है।’ उनके मुताबिक, इस तरह किसी को डराना या प्रताड़ित करना न्यायसंगत नहीं है और शर्मिष्ठा को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।

विज्ञापन




 

Trending Videos
विज्ञापन

शर्मिष्ठा - फोटो : सोशल मीडिया
शर्मिष्ठा ने कई सितारों पर लगाया था आरोप
पुणे स्थित लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा और सोशल मीडिया इन्फलुएंसर शर्मिष्ठा पनोली ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए हिंदी फिल्म जगत के कई सितारों की आलोचना की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि इन सितारों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चुप्पी साध रखी है। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया और इसके बाद उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें: Nandini Gupta: फाइनल में ‘गंगा’ नदी से प्रेरित गाउन पहनेंगीं नंदिनी, सोशल मीडिया पर शेयर किया आउटफिट का फोटो

इन्फलुएंसर ने मांगी माफी 
विवाद बढ़ने पर शर्मिष्ठा ने अपना वीडियो डिलीट कर माफी भी मांगी, लेकिन तब तक कोलकाता पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद कानूनी नोटिस जारी कर उनके परिवार को भी सूचित किया गया। शुक्रवार रात को हरियाणा के गुरुग्राम से कोलकाता पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि
गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' नामक सैन्य अभियान को अंजाम दिया, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को नष्ट करना था। इसी ऑपरेशन पर बॉलीवुड की चुप्पी को लेकर शर्मिष्ठा ने सवाल उठाए थे।

सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन
शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी और कंगना के बयान पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग कंगना के समर्थन में हैं तो वहीं कुछ लोग कानून के पालन की बात कर रहे हैं। हालांकि, ये साफ है कि यह मामला अब सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव भी नजर आने लगा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें