शर्मिष्ठा ने कई सितारों पर लगाया था आरोप
पुणे स्थित लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा और सोशल मीडिया इन्फलुएंसर शर्मिष्ठा पनोली ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए हिंदी फिल्म जगत के कई सितारों की आलोचना की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि इन सितारों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चुप्पी साध रखी है। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया और इसके बाद उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
ये खबर भी पढ़ें:
Nandini Gupta: फाइनल में ‘गंगा’ नदी से प्रेरित गाउन पहनेंगीं नंदिनी, सोशल मीडिया पर शेयर किया आउटफिट का फोटो
इन्फलुएंसर ने मांगी माफी
विवाद बढ़ने पर शर्मिष्ठा ने अपना वीडियो डिलीट कर माफी भी मांगी, लेकिन तब तक कोलकाता पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद कानूनी नोटिस जारी कर उनके परिवार को भी सूचित किया गया। शुक्रवार रात को हरियाणा के गुरुग्राम से कोलकाता पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि
गौरतलब है कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' नामक सैन्य अभियान को अंजाम दिया, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को नष्ट करना था। इसी ऑपरेशन पर बॉलीवुड की चुप्पी को लेकर शर्मिष्ठा ने सवाल उठाए थे।
सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन
शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी और कंगना के बयान पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग कंगना के समर्थन में हैं तो वहीं कुछ लोग कानून के पालन की बात कर रहे हैं। हालांकि, ये साफ है कि यह मामला अब सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव भी नजर आने लगा है।