कंगना रणौत ने खरीदी नई कार
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने खरीदी नई कार
रविवार को लैंड रोवर मोदी मोटर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की गईं। इन तस्वीरों में कंगना रणौत सफेद सलवार-कमीज में नजर आ रही हैं। वह अपनी नई लग्जरी कार के साथ पोज देते हुए दिख रही हैं। एक तस्वीर में वह अपने भतीजे के साथ आरती की थाली लिए पूजा करते भी नजर आईं।
Yo Yo Honey Singh: यो यो हनी सिंह ने हीरा सोहल के साथ अपने रिश्ते को किया आधिकारिक, हाथ पकड़ दिए पोज
कंगना रणौत ने खरीदी नई कार
- फोटो : इंस्टाग्राम
नई कार के लिए कंगना को दी बधाई
लैंड रोवर मोदी मोटर्स ने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बॉलीवुड की क्वीन, कंगना रनौत को उनकी शानदार नई सवारी रेंज रोवर के लिए बधाई!! सिल्वर स्क्रीन पर राज करने से लेकर स्टाइल में सड़कों पर विजय प्राप्त करने तक, आप हमेशा खुद को प्रस्तुत करना जानती हैं।’
हाल ही में बेची थी प्रापर्टी
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, कंगना ने अपने प्रोडक्शन हाउस ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ के कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले अपने मुंबई बंगले को बेच दिया। मणिकर्णिका फिल्म्स और जी स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ दृश्यों के चलते इस पर रोक लगा दी गई है। इसे लेकर अभिनेत्री ने साझा किया था, ‘भारी मन से मैं घोषणा करती हूं कि मेरे निर्देशन में बनी ‘इमरजेंसी’ को स्थगित कर दिया गया है, हम अभी भी सेंसर बोर्ड से प्रमाणन का इंतजार कर रहे हैं, नई रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी, आपकी समझ और धैर्य के लिए धन्यवाद।’
Diljit Dosanjh: दिलजीत ने मैनचेस्टर कॉन्सर्ट के दौरान अपनी मां और बहन का कराया परिचय, भावुक पल हुआ वायरल