फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamya Punjabi: ‘दूसरे पति से भी तलाक लोगी' ट्रोल्स की यह बात सुन आगबबूला हुईं काम्या, दिया मुंहतोड़ जवाब

Wed, 08 Feb 2023 08:43 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

काम्या पंजाबी सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को एक बार फिर करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन
काम्या पंजाबी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी की सबसे पॉपुलर अभिनेत्री काम्या पंजाबी के अभिनय के फैंस दीवाने हैं। काम्या पंजाबी छोटे पर्दे के कई टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। काम्या पंजाबी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से बहुत प्यार करती हैं, लेकिन जब कोई यूजर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करता है तो वह जवाब देने से भी पीछे नहीं हटती हैं। एक बार फिर काम्या की सोशल मीडिया पर एक यूजर से बहस हो गई, जिसके बाद काम्या ने उसे मुंहतोड़ जवाब दे डाला।

विज्ञापन

काम्या पंजाबी - फोटो : social media

हाल ही में, एक यूजर ने सोशल मीडिया पर काम्या पर तंज कसते हुए उनके दूसरे तलाक पर कमेंट किया,  जिसके बाद काम्या ने भी उसे उन्हें नहीं बख्शा। ट्विटर पर एक यूजर ने कहा कि काम्या पंजाबी दूसरी बार भी पति से तलाक लेंगी। यूजर ने ट्वीट में लिखा, ‘हिस्ट्री रिपीट होती है, क्योंकि आप दूसरे पति से भी तलाक लेंगी। तलाकशुदा औरतें कभी शांत नहीं रहती हैं।’ इस ट्वीट के बाद जब काम्या ने यूजर के इस ट्वीट का जवाब दिया है, तो उसने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

Saumya Tondon: 'सर्दियों की रात में घर लौट रही थी तभी...',  जब उज्जैन में 'गोरी मेम' के साथ हुआ डरावना हादसा

 

काम्या पंजाबी - फोटो : social media

काम्या भी इस ट्वीट पर शांत नहीं बैठीं और यूजर को सबक सिखाते हुए कहा, ‘और कुछ कहना है आपको। अपनी गंदगी की दुकान कहीं और ले जाइए। आप लोगों को पता भी नहीं है कि मैं किस बारे में बात कर रही हूं, लेकिन आपको अपनी गंदगी हर जगह फैलानी है। सांस लो, थोड़ा पानी पियो और अपनी मां से कहो तुम्हें थोड़े मैनर्स सिखाएं।’
 

Aur kuch kehna hai aapko? Apni gandagi ki dukaan kahi aur le jaaiye, u guys don’t even know what I am talking about but you have to spread ur dirt everywhere! Breathe, have some water n tell ur mother to teach u some manners! https://t.co/TdqJDLCUJm

— Kamya Shalabh Dang (@iamkamyapunjabi) February 7, 2023

 

 
विज्ञापन

काम्या पंजाबी - फोटो : social media

आपको बता दें कि अभिनेत्री  काम्या पंजाबी ने साल 2003 में बंटी नेगी से शादी की थी, लेकिन 10 साल बाद ही उनका तलाक हो गया था। काम्या की पहली शादी से उन्हें एक बेटी भी है।  साल 2020 में काम्या ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन शलभ दांग से दूसरी शादी की थी। काम्या के पति शलभ की भी ये दूसरी शादी थी। पहली शादी से शलभ को एक बेटा है। कपल अपनी मैरिड लाइफ में बहुत खुश है। काम्या अक्सर अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं। फैंस भी काम्या की तस्वीरों को अपना खूब प्यार देते हैं।
Amitabh bachchan: जब बिग बी के बेल बॉटम पैंट में घुस गया था चूहा, अमिताभ ने साझा की 'दो और दो पांच' की यादें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें