आर माधवन ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता आर माधवन ने हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा 'यह बहुत दुखद है। गम में डूबे परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। कृपया जिम्मेदार और सुरक्षित रहें। अधिकारियों से जांच किए बिना अफवाहों पर ध्यान न दें।'
यह खबर भी पढ़ें: Virat-Anushka: बेंगलुरु हादसे के बाद मुंबई लौटे विराट-अनुष्का, नाराज यूजर बोले- इनको कोई फर्क नहीं पड़ता
सुनील शेट्टी ने जताया दुख
अभिनेता सुनील शेट्टी ने एक्स पर पोस्ट किया 'खुशी का एक पल... गम में बदल गया!!! बेंगलुरु में जान गंवाने वालों के बारे में सुनकर दिल को ठेस पहुंची है। उन परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।'
विवेक ओबेरॉय हुए दुखी
अभिनेता विवेक ओबेरॉय एक्स पर लिखा है 'अपनों को खोना वाकई दुखद है, खास तौर पर उस समय जब क्रिकेट में खुशी का पल होना चाहिए था। इस हादसे में प्रभावित हुए परिवारों और दोस्तों के साथ हमारा दिल भी दुखी है। हमारी संवेदनाएं और सपोर्ट आपके साथ है।
आपको ताकत और शांति मिले।'
कोई भी जश्न जिंदगी से बड़ा नहीं
अभिनेता सोनू सूद ने इस हादसे पर दुख जताते हुए लिखा 'बंगलूरू में आईपीएल का जश्न मनाते हुए हादसे से दिल टूट गया है। कोई भी जश्न जिंदगी से बड़ा नहीं है। पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।'
अनुष्का शर्मा ने हादसे को बताया दुखद
बुधवार को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत और 47 लोगों के घायल होने से अभिनेत्री-निर्माता अनुष्का शर्मा 'दुखी' हैं। उन्होंने आरसीबी की तरफ से जारी बयान को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इस पर टूटा हुआ दिल वाला इमोजी बनाया है।
अभिनेत्री सैयामि खेर ने जताया दुख
बंगलूरू हादसे पर अभिनेत्री सैयामि खेर ने दुख जताया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर स्टेटस लगाया है जिसमें लिखा है 'चिन्नास्वामी में जो कुछ हुआ, उसे देखना अत्यंत दुखदाई है।'