फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan: कन्नड़ भाषा विवाद पर बोले कमल हासन- ‘पहले भी बहुत धमकियां मिलीं, अगर मैं गलत हूं तो…’

Fri, 30 May 2025 01:10 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kamal Haasan on Kannada Language Controversy: कमल हासन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनके एक बयान को लेकर उपजे विवाद, जिसके चलते कुछ कन्नड़ समर्थक संगठनों ने उनकी आने वाली फिल्म के बहिष्कार की धमकी दी है।
विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘मुझे पहले भी बहुत धमकियां मिली हैं। अगर मैं गलत हूं तो मैं माफी मांग लूंगा और अगर मैं गलत नहीं हूं तो नहीं मांगूंगा।’ ये कहना है तमिल एक्टर और मक्कल निधि मय्यम (MNM) पार्टी के अध्यक्ष कमल हासन का। कमल एक बार फिर से अपने कन्नड़ भाषा को लेकर दिए गए बयान को लेकर विवादों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमल हासन - फोटो : ANI
कमल हासन ने तोड़ी चुप्पी 
तमिल अभिनेता कमल हासन ने कन्नड़ भाषा को लेकर दिए गए अपने कथित बयान पर अब चुप्पी तोड़ दी है। हाल ही में उनके एक बयान को लेकर विवाद हो गया, जिसके चलते कुछ कन्नड़ समर्थक संगठनों ने उनकी आने वाली फिल्म के बहिष्कार की धमकी दी है। कन्नड़ भाषा को लेकर दिए गए एक कथित बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए इन समूहों ने हासन से माफी की मांग की थी।



हालांकि, इस पूरे मामले में कमल हासन ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए साफ किया कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है और अगर ऐसा कोई बयान साबित होता है जिससे किसी की भावनाएं आहत हुई हों, तो वह माफी मांगने में नहीं हिचकिचाएंगे। लेकिन अगर उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है, तो वो अपने बयान पर अडिग रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Kamal Haasan: मुश्किल में फंसे कमल हासन! 30 मई तक माफी नहीं मांगी तो कर्नाटक में रिलीज नहीं हो पाएगी 'ठग लाइफ'

‘लोकतंत्र में अपनी बात कहने का हक है’
चेन्नई में मीडिया से बातचीत करते हुए हासन ने कहा, ‘यह एक लोकतंत्र है। मैं कानून और न्याय में विश्वास रखता हूं। मेरा कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल से गहरा जुड़ाव रहा है, जिसे कोई झुठला नहीं सकता। सिर्फ वो लोग ही मेरे इरादों पर शक कर सकते हैं जिनका कोई निजी एजेंडा है।’ उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन उन्होंने कभी डर के आगे झुकने का रास्ता नहीं चुना। इस बार भी वो सच के साथ खड़े हैं और तथ्यों के आधार पर ही कोई फैसला लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Kamal Haasan: 'कन्नड़ तमिल से पैदा हुई' बयान पर फजीहत के बाद कमल हासन ने दी सफाई, बोले- 'मैंने प्यार से कहा'

'ठग लाइफ' का हो रहा विरोध
ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग लाइफ' के प्रमोशन में बिजी कमल हासन ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद उनकी फिल्म का विरोध हो गया। दरअसल, फिल्म के प्रमोशन के दौरान कमल हासन ने ऐसा बयान दिया, जिसे लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा था कि कन्नड़ भाषा की उत्पत्ति तमिल से हुई है। इस टिप्पणी को लेकर कन्नड़ भाषी समुदाय में नाराजगी है और इसी के चलते अभिनेता के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें