फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thug Life: हाई कोर्ट पहुंचे कमल हासन, कर्नाटक में फिल्म 'ठग लाइफ' की रिलीज से जुड़ा है मामला

Mon, 02 Jun 2025 04:01 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thug Life Release Controversy: कमल हासन की अपकमिंग फिल्म 'ठग लाइफ' की रिलीज में दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में कमल हासन ने फिल्म की रिलीज के लिए कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख किया है। 
विज्ञापन
कर्नाटक हाई कोर्ट, कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल सुपर स्टार कमल हासन ने हाल ही में कन्नड़ भाषा की उत्पत्ति के बारे में टिप्पणी की। इसके बाद वह मुश्किल में फंस गए हैं। इस बात की आलोचना हो रही है। इसी बात को लेकर 'कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स' ने कहा है कि जब तक कमल हासन माफी नहीं मांगते, उनकी अपकमिंग फिल्म 'ठग लाइफ' कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी। इस बीच, कर्नाटक उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें यह सुनिश्चित करने के निर्देश मांगे गए हैं कि फिल्म को कर्नाटक में बिना किसी व्यवधान के रिलीज होने दिया जाए। 

विज्ञापन

याचिका में की गईं ये मांगें
कमल हासन के प्रोडक्शन हाउस 'राज कमल फिल्म्स' ने हाइकोर्ट में याचिका में कहा कि अभिनेता की टिप्पणी, जिसका उद्देश्य तमिलनाडु और कर्नाटक के लोगों के बीच एकता और आपसी सम्मान को दर्शाना था, को गलत तरीके से लिया गया।
याचिकाकर्ता ने किसी भी व्यक्ति, समूह या प्राधिकरण को कर्नाटक में फिल्म की स्क्रीनिंग में बाधा डालने या प्रतिबंध लगाने से रोकने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया। इसी के साथ उन्होंने फिल्म निर्माता, अभिनेताओं, थिएटर मालिकों और दर्शकों को 'धमकियों या व्यवधानों' से बचाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की भी मांग की।

विज्ञापन
Trending Videos

कर्नाटक के संगठन ने जताया ऐतराज
'कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स' के अध्यक्ष एम नरसिम्हालु ने कहा कि विवाद सिनेमा से आगे बढ़ गया है। उन्होंने कहा 'अगर वह माफी नहीं मांगते हैं, तो 'ठग लाइफ' कर्नाटक में नहीं चलेगी। यह उद्योग के बारे में नहीं है, यह राज्य के बारे में है। उनकी माफी के बिना फिल्म की रिलीज मुश्किल है। हमारे प्रदर्शक या वितरक इसे प्रदर्शित करने के लिए तैयार नहीं हैं। फिल्म यहां कैसे रिलीज हो सकती है?'

यह खबर भी पढ़ें: Kamal Haasan: अभिनय के अलावा कमल हासन ने किए ये सामाजिक काम, कैंसर और एड्स के मरीजों को हो रहा फायदा

कमल हासन - फोटो : एक्स
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने जताया ऐतराज
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाषा विवाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कन्नड़ का अपना समृद्ध इतिहास है और हासन 'इसके बारे में नहीं जानते।'
इस मामले पर कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने अभिनेता से माफी की मांग की है।
कई कन्नड़ समूह और भाषा कार्यकर्ताओं ने भी इस विवाद पर अपनी बात रखी। इन लोगों ने भी अभिनेता से माफी मांगने को कहा है।
इस विवाद से कर्नाटक में 'ठग लाइफ' की थिएटर रिलीज मुश्किल में आ सकती है। यहां प्रदर्शक बिना किसी हल के फिल्म रिलीज करने से कतरा रहे हैं।

फिल्म के प्रचार के दौरान कमल हासन ने की टिप्पणी
आपको बता दें कि कन्नड भाषा विवाद फिल्म 'ठग लाइफ' के प्रचार कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ। प्रचार के दौरान कमल हासन के साथ तृषा कृष्णन और सिलंबरासन टीआर भी थे। दक्षिण भारत के सांस्कृतिक और भाषाई संबंधों के बारे में बोलते हुए, हासन ने बयान दिया कि 'कन्नड़ भाषा तमिल से निकली है'। हासन के इस बयान की तीखी आलोचना की गई।
विज्ञापन

कमल हासन का स्टैंड
कन्नड़-तमिल विवाद पर कमल हासन का बयान कर्नाटक में लोगों को पसंद नहीं आया है। इस मामले पर कमल हासन ने भी पीछे हटने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा है 'यह एक लोकतंत्र है। मैं कानून और न्याय में विश्वास करता हूं। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल के लिए मेरा प्यार सच्चा है। कोई भी इस पर संदेह नहीं करेगा, सिवाय उन लोगों के जिनका कोई एजेंडा है। मुझे पहले भी धमकी दी गई है। अगर मैं गलत हूं, तो मैं माफी मांगूंगा, अगर मैं गलत नहीं हूं, तो मैं नहीं मांगूंगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें