'इंडियन 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हालांकि, फिल्म की रिलीज को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन बीते दिनों आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होने वाली है। हाल में ही एक कार्यक्रम के दौरान फिल्म का ऑडियो लॉन्च किया गया था। इस दौरान फिल्म के निर्देशक ने फिल्म को लेकर कई मजेदार खुलासे किए।
कमल हासन ने दिया था सीक्वल बनाने का विचार
'इंडियन 2' के एल्बम लॉन्च के दौरान फिल्म के निर्देशक शंकर ने इसकी शुरुआत को लेकर मजेदार जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'इंडियन की शूटिंग के दौरान कमल हासन सर ने मुझसे सीक्वल को लेकर सोचने को कहा था, लेकिन उस समय मेरे पास कोई सही स्क्रिप्ट नहीं थी। इसके कई सालों के बाद अखबारों में भ्रष्टाचार के बारे में खबरें पढ़ीं और फिर मैंने इंडियन 2 की स्क्रिप्ट लिखने का फैसला किया।'
Anant-Radhika Pre-Wedding: अंबानी की पार्टी से घर को लौटे फिल्मी सितारे, किंग खान परिवार के साथ हुए स्पॉट
28 साल बाद रिलीज हो रहा फिल्म का दूसरा भाग
पहले भाग और दूसरे भाग के बीच वर्षों के अंतर पर शंकर ने आगे कहा, 'कमल सर और मैं, दोनों ही दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त होने के कारण हम इस प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ा पाए। मैं 2.0 के बाद इंडियन 2 की स्क्रिप्ट पूरी करने लगा। इस तरह इंडियन 2 की शुरुआत हुई।' बता दें कि फिल्म का पहला भाग साल 1996 में रिलीज हुआ था, जिसके बाद अब फिल्म का दूसरा भाग लगभग 28 साल बाद रिलीज हो रहा है।
Sukumar Sen: भारत के पहले आम चुनाव के सूत्रधार सुकुमार सेन पर बनेगी बायोपिक, रॉय कपूर फिल्म्स करेगी निर्माण
शंकर ने की कमल हासन की तारीफ
निर्देशक ने अभिनेता की तारीफ करते हुए कहा, 'शूटिंग के पहले दिन मैं कमल सर को सेनापति के गेटअप में देखकर दंग रह गया। इस किरदार को उनके अलावा कोई और नही निभा सकता था।' शंकर ने फिल्म की सफलता को लेकर भरोसा जताया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मनोबाला और विवेक का अभिनय हमारे दिलों में हमेशा रहेगा, भले ही वे दोनों आज शारीरिक रूप से मौजूद न हों। फिल्म को लाइका प्रोडक्शंस और रेड जायंट मूवीज ने मिलकर निर्मित किया है।
उर्फी के चेहरे का बिगड़ा भूगोल, बताई असली वजह