फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thug Life: कर्नाटक में बैन है 'ठग लाइफ', कमल हासन की फिल्म देखने के लिए फैंस कर रहे ये जुगाड़

Thu, 05 Jun 2025 03:13 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Fans Come to Tamilnadu for Thug Life: कर्नाटक में फिल्म 'ठग लाइफ' बैन है। इसलिए कई फैंस फिल्म देखने के लिए तमिलनाडु का रुख कर रहे हैं। वह लोगों से पूछ रहे हैं कि क्या तमिलनाडु में फिल्म देखना सेफ है?
विज्ञापन
ठग लाइफ और कमल हासन का पोस्टर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज यानी 5 जून को कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म कर्नाटक में बैन है। फिल्म को कन्नड़ और तमिल भाषा पर विवाद के बाद बैन किया गया है। हालांकि, कमल हासन के फैंस उनकी नई फिल्म देखने के लिए परेशान हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि वे उनकी फिल्म देखने के लिए 42 किलोमीटर का सफर करने को तैयार हैं। 

विज्ञापन

 

ठग लाइफ की रिलीज पर फैंस ने मनाया जश्न
गुरुवार को जब 'ठग लाइफ' रिलीज हुई, तो सोशल मीडिया पर सिनेमाघरों के बाहर जश्न मनाने की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। एक एक्स यूजर ने होसुर में एक सिंगल-स्क्रीन थिएटर के बाहर पटाखे फोड़ते प्रशंसकों के वीडियो पोस्ट की। उन्होंने लिखा 'प्रशंसक फिल्म देखने के लिए बेंगलुरु से तमिलनाडु के थिएटर तक आए। 'ठग लाइफ' कर्नाटक में प्रतिबंधित है, लेकिन कमल हासन के लिए हमारे प्यार को कोई नहीं रोक सकता। बंगलूरू के सभी प्रशंसक यहां होसुर में जमा हुए हैं!' 

यूजर्स ने बताया है तमिलनाडु आना सेफ है
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर भी कमल हासन के कुछ प्रशंसकों ने पूछा कि क्या तमिल लोग उनके होसुर जाकर फिल्म देखने से नाराज होंगे। एक यूजर ने पूछा 'मैं बंगलूरू से कमल हासन का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। क्या कल बाइक से होसुर आकर 'ठग लाइफ' देखना सुरक्षित है? कृपया नाराज न हों... मैं नहीं चाहता कि मेरी गाड़ी का टायर पंचर हो जाए या उसमें खरोंच आ जाए।' दूसरे यूजर ने जवाब दिया कि यह सुरक्षित होना चाहिए, क्योंकि होसुर में कई कर्नाटक पंजीकृत वाहन हैं, ठीक वैसे ही जैसे बंगलूरू में कई तमिलनाडु पंजीकृत वाहन हैं।' अन्य लोगों ने भी यूजर को आश्वासन दिया कि यह सुरक्षित होगा।
बंगलूरू से होसुर की दूरी 42 किलोमीटर है।


विज्ञापन

इसलिए कर्नाटक में बैन हुई 'ठग लाइफ'
आपको बता दें कि कर्नाटक में एक प्रचार के दौरान अभिनेता कमल हासन ने बयान दिया कि कन्नड़ भाषा तमिल से निकली है। इस पर कर्नाटक के कुछ संगठन नाराज हो गए। उन्होंने कमल हासन से माफी मांगने को कहा। कमल हासन ने मांफी मांगने पर इंकार कर दिया। यह मामला हाईकोर्ट में पहुंचा। मंगलवार को, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने राज्य में फिल्म की रिलीज के लिए सुरक्षा की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए अभिनेता को माफी नहीं मांगने के लिए फटकार लगाई और अगली सुनवाई तक फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें