फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalyani Priyadarshan: ‘जिनी’ फिल्म का पहला गाना ‘आब्दी आब्दी’ रिलीज, कल्याणी प्रियदर्शन ने जताई खुशी

Wed, 08 Oct 2025 12:36 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kalyani Priyadarshan Song Abdi Abdi: कल्याणी प्रियदर्शन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जिनी' का पहला गाना 'आब्दी आब्दी' रिलीज हो चुका है। इस गाने को लेकर अभिनेत्री ने अपनी उत्सुकता भी साझा की है। 

विज्ञापन
आब्दी आब्दी गाना - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन अपनी आगामी फिल्म 'जिनी' के पहले गाने 'आब्दी आब्दी' के लिए बेहद उत्साहित हैं।  ए.आर. रहमान द्वारा रचित गाना 'आब्दी आब्दी' रिलीज हो चुका है। इस गाने को लेकर अभिनेत्री ने एक पोस्ट भी किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन


'आब्दी आब्दी' गाना रिलीज 



कल्याणी प्रियदर्शन गाने को लेकर थी उत्साहित
कल्याणी प्रियदर्शन ने 'जिनी' फिल्म का पहला गाना 'आब्दी आब्दी' रिलीज होने से पहले अपनी उत्सुकता साझा की थी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'एक अभिनेता के तौर पर, मैं हमेशा खुद को उन चीजों के लिए प्रेरित और चुनौती देने की कोशिश करती हूं, जो मैंने पहले कभी नहीं कीं। यह गाना उन पलों में से एक था। जब हमारे निर्देशक भुवनेश ने मुझे इसके बारे में बताया, तो मैं हैरान रह गई कि उन्होंने इतनी खूबसूरती से एक व्यावसायिक संगीतमय रचना को 'जिनी' की कहानी का एक वास्तविक और महत्वपूर्ण हिस्सा कैसे बना दिया। मैं आप सभी को इसे फिल्म में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। इसके पीछे के कारण बहुत ही ज़बरदस्त हैं। बहुत मेहनत की और कुछ नया करने की कोशिश की, और मुझे सच में उम्मीद है कि आप सभी को यह पसंद आएगा।'
 

यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Gandhi: जब गौशाला में आलिया भट्ट से मिलीं प्रियंका गांधी, पोस्ट शेयर कर बताई मजेदार बात; जानें

विज्ञापन


फिल्म के बारे में 
जयम रवि और कल्याणी प्रियदर्शन की आगामी फिल्म जिनी का निर्देशन भुवनेश अर्जुनन ने किया है। इस फिल्म में कृति शेट्टी और वामिका गब्बी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'जिनी' फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। फिल्म को लेकर काफी रोमांच बना हुआ है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें