फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष मल्होत्रा के यहां संवेदना जताने पहुंचीं काजोल, किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो; यूजर्स की बंटी राय

Sun, 22 Mar 2026 10:26 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: काजोल, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां के निधन के बाद अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंची। इस मौके पर काजोल ने कुछ ऐसा किया कि उनका वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@instanbollywood
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री काजोल रविवार को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं। वह डिजाइनर के यहां अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंची थीं। मनीष मल्होत्रा की मां का 19 मार्च को निधन हो गया था। उनके इस दौरे का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वह इस संवेदनशील मौके पर पैपराजी से तस्वीरें न लेने की गुजारिश कर रही हैं।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर फोटोग्राफरों की भीड़ देखकर काजोल असहज नजर आईं। जैसे ही वह अंदर जाने लगीं तब उन्होंने कहा, 'प्लीज, बस' और उन्हें रिकॉर्डिंग बंद करने का इशारा किया। इससे जाहिर होता है कि शोक व्यक्त करने के इस मौके पर उन्हें निजता की जरूरत थी।
 

यूजर्स की बंटी है राय
उनकी इस छोटी सी बातचीत ने ऑनलाइन इस बात पर चर्चा छेड़ दी है कि दुख की घड़ी में पैपराजी का मौजूद रहना सही है या गलत। जहां एक तरफ मशहूर हस्तियों की आम दिनों में बाहर निकलते समय अक्सर तस्वीरें खींची जाती हैं, वहीं कई यूजर्स ने यह भी कहा कि ऐसे मौकों पर उनकी निजता का सम्मान करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, 'उन्हें लगता है कि फोटो खींचने के लिए यह सही जगह नहीं है। वह लोगों से कह रही हैं कि कृपया हट जाएं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'लोगों को उनका एट्टीट्यूड दिख रहा है, ये नहीं दिख रहा है कि वह किस हालत में आई हैं।'
वहीं कुछ लोगों ने कहा कि काजोल का रवैया ठीक नहीं है। एक यूजर ने लिखा 'मुझे ये पसंद नहीं।' एक दूसरे ने पूछा 'काजोल इतना गुस्से में क्यों रहती हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'ये भी जया बच्चन हो रही हैं।'



विज्ञापन

प्रार्थना सभा में पहुंचे सितारे
आपको बता दें कि मनीष मल्होत्रा की मां, सुदर्शन मल्होत्रा का 19 मार्च को ज्यादा उम्र होने की वजह से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 20 मार्च को मुंबई में हुआ। इसके बाद एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई जिसमें फिल्म जगत के कई सदस्यों ने शिरकत की। करण जौहर, ऐश्वर्या राय बच्चन, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अर्जुन कपूर जैसी हस्तियां शोक व्यक्त करने पहुंचीं। काजोल, उनके पति अजय देवगन और उनकी बेटी नियासा भी प्रार्थना सभा में मौजूद थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें