फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजोल ने शाहरुख खान संग रिक्रिएट किया 30 साल पुराना पोज, शेयर की फिल्मफेयर के दौरान की खूबसूरत तस्वीर; देखें

Sun, 12 Oct 2025 05:47 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kajol In Filmfare: अभिनेत्री काजोल ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शाहरुख खान के साथ फिल्मफेयर के दौरान की कुछ तस्वीर शेयर की हैं। इसमें दोनों ने 30 साल पुराने पोज को फिर से रिक्रिएट किया है।
विज्ञापन
काजोल और शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते शनिवार को 70वें फिल्मफेयर का आयोजन हुआ था, जहां काजोल और शाहरुख खान पहुंचे थे। दोनों को सिने आइकॉन अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। आज रविवार के दिन काजोल ने शाहरुख के साथ दो तस्वीरें साझा की हैं, जिससे उनके प्रशंसकों की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। इस 30 साल पुराने थ्रोबैक पोस्ट के जरिए अभिनेत्री ने अपने फिल्मफेयर सफर को भी दर्शाया है। आइए देखते हैं एक्ट्रेस का पोस्ट। 

काजोल और शाहरुख खान ने रिक्रिएट किया पोज

विज्ञापन

काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीर साझा की हैं, जिसमें वो अभिनेता शाहरुख खान के साथ दिख रही हैं। पहली तस्वीर में दोनों अपनी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के लिए जीते गए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कारों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर, जो 70वें फिल्मफेयर पुरस्कार की है, जिसमें काजोल और शाहरुख दोनों मैचिंग कलर का ड्रेस पहने और फिल्मफेयर अवॉर्ड लिए नजर आ रहे हैं। 
 


काजोल ने जीता 7वां फिल्मफेयर पुरस्कार
इस पोस्ट को साझा करते हुए काजोल ने पोस्ट में कैप्शन भी दिया। उन्होंन लिखा, "वह तब की बात है। यह अब है। अब तक का सबसे शानदार थ्रोबैक। मेरी 7वीं ब्लैक लेडी के लिए फिल्मफेयर को धन्यवाद।" आपको बताते चलें कि काजोल को 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म के लिए पहला फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था, जो 1995 में रिलीज हुई थी। इसके बाद 2025 में उन्हें 7वां अवॉर्ड मिला, जो सिने आइकन अवॉर्ड के तौर पर मिला। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: 'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद ने लव लाइफ पर किए चौंकाने वाले खुलासे, दो शादी के अलावा इतने रहे रिलेशनशिप

काजोल और शाहरुख ने कई फिल्मों में किया साथ काम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें