Too Much Chat Show Trailer: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और ट्विंकल खन्ना के नए टॉक शो ‘टू मच’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें सलमान और आमिर खान बतौर मेहमान नजर आ रहे हैं, जिसमें उनका कॉमेडी अंदाज दिख रहा है।
प्राइम वीडियो पर नया चैट शो शुरू होने वाला है, जिसे बॉलीवुड की दो चर्चित अभिनेत्री काजोल और ट्विंकल खन्ना द्वारा होस्ट किया जाएगा। अब इस शो का ट्रेलर लिजी किया गया है, जिसमें कई आगामी मेहमानों की झलक दिख रही है। हालांकि, सलमान और आमिर खान की जोड़ी दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। देखें ट्रेलर।
विज्ञापन
आमिर ने सलमान को चूमा
काजोल-ट्विंकल के चैट शो 'टू मच' के ट्रेलर में कई मेहमानों की झलक दिखती है। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान आमिर-सलमान की जोडी ने खींचा। वीडियो में दिखता है कि काजोल ने पूछा कि वो उनके शो का कैसे प्रचार करेंगे? इसके जवाब में सलमान ने कहा, ‘ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार्स।’ ये सुनते ही सब हंस पड़ते हैं। शो में दोनों खान को खूब मस्ती करते देखा गया। इतना ही नहीं आमिर खान ने खुश होकर सलमान के गाल पर चूम लिया।
Trending Videos
टू मच चैट शो
- फोटो : Prime Video IN
गोविंदा और चंकी पांडे का दिखा अलबेला अंदाज
शो के ट्रेलर में गोविंदा और चंकी पांडी की भी जोड़ी नजर आ रही है। इसमें देखा जाता है कि गोविंदा अपने आइकॉनिक डॉयलॉग को बोलते हैं, ‘इत्ती खुशी।’ इसके अलावा चंकी पांडे भी खूब मजाकिया करते दिखते हैं।
विक्की कौशल और कृति सेनन
- फोटो : Prime Video IN
इन सितारों की भी दिखी झलक
'टू मच' चैट शो में कई सितारे बतौर मेहमान पहुंचने वाले हैं और जोरदार तड़का लगने वाला है। इसमें वरुण धवन और आलिया भट्ट भी शो की शोभा बढ़ाने पहुंचे हैं। इसके अलावा विक्की कौशल, कृति सैनन, करण जौहर, जान्हवी कपूर जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं।
कब शुरू होगा शो?
काजोल और ट्विंकल खन्ना का यह नया टॉक शो आगामी 25 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला है। शो की स्ट्रीमिंग डेट के बारे में जानकारी देते हुए मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में मेकर्स ने शो का नया पोस्टर जारी किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘चीजें थोड़ी ज्यादा होने वाली हैं।’ साथ ही स्ट्रीमिंड डेट 25 सितंबर भी बता दी गई है।