काजोल और प्रभुदेवा की जोड़ी वाली फिल्म ‘महारागिनी’ का पहला टीजर सामने आ चुका है। 27 साल बाद यह जोड़ी एक बार फिर बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएगी। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, संयुक्ता मेनन, जिशु सेन गुप्ता और आदित्य सील जैसे अभिनेता शामिल हैं। 28 मई को निर्माताओं ने ‘महारागिनी: रानियों की रानी’ का टीजर जारी कर दिया है। फिल्म के टीजर में काजोल धुआंधार एक्शन करते हुए दिख रही हैं। काजोल बिना डरे गुंडों का सफाया कर रही हैं। ट्रेलर की शुरुआत प्रभु देवा की एंट्री से होती है। प्रभु देवा खलनायक के किरदार में दिख रहे हैं। वहीं, काजोल की एंट्री ‘पॉवर मांग कर नहीं छीन कर ली जाती है’ डायलॉग से होती है। बता दें कि काजोल का ये अवतार देखकर उनके प्रशंसकों से रहा नहीं जा रहा, वह फिल्म देखने के लिए बेकरार हुए जा रहे हैं। काजोल ने इंस्टाग्राम पर जैसे ही टीजर साझा किया उनके कमेंट बॉक्स में प्रशंसकों ने उनकी तारीफ करना शुरू कर दिया।
एक्शन अवतार में दिखी काजोल तो प्रशंसक हुए हैरान
फिल्म के टीजर में काजोल का एक्शन अवतार देखकर जहां उनके प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा वहीं वह उनके इस अवतार को देखकर हैरान भी हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘हे भगवान, मैं जानती हूं यह बस एक ट्रेलर है लेकिन काजोल? मैं अब भी विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि मैं काजोल को एक्शन थ्रिलर फिल्म में देख रही हूं।’
Bollywood News: 'Panchayat 3' की हुई शानदार स्क्रीनिंग, Nina Gupta के लुक ने खींचा ध्यान!
काजोल को बताया रानियों की रानी
फिल्म में काजोल का सशक्त किरदार देखकर उनके प्रशंसकों ने उन्हें रानियों की रानी कहा है। टीजर में देखा जा सकता है कि काजोल तलवार और चाबुक से गुंडों का सफाया कर रही हैं। वह बहुत ही खतरनाक लुक में दिख रही हैं। एक प्रशंसक ने टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘काजोल उर्फ रानियों की रानी’, वहीं, एक और यूजर ने लिखा, ‘हे भगवान मैं फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती हूं, बेशक आप रानियों की रानी हैं।’
‘महारागिनी’ कास्ट
तेलुगु फिल्म निर्माता चरण तेज उप्पलपति ‘महारागिनी’ फिल्म से हिंदी निर्देशक के रूप में डेब्यू कर रहे हैं। यह उनके निर्देशन में बनी पहली हिंदी फिल्म हैं। इस फिल्म में काजोल और प्रभु देवा के अलावा नसीरुद्दीन शाह, संयुक्ता मेनन जीसू सेनगुप्ता और आदित्य सील प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।
Rashmika Mandanna : पसंदीदा सह-अभिनेता के सवाल पर शर्माने लगीं रश्मिका मंदाना, राउडी ब्वॉय से है ये खास कनेक्शन