काजोल ने बेटी का उत्साह बढ़ाया
एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही नीसा अपनी डिग्री लेने स्टेज पर जाती हैं वैसे ही काजोल जोर-जोर से तालियां बजाती हैं। फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की अपनी अंजलि की तरह, उन्होंने जोर से कहा, 'कम ऑन, बेबी!'
इस वीडियो पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने एक्स पर लिखा 'सैकड़ों की भीड़ में, मैं काजोल की आवाज 'कम ऑन बेबी!!' को बहुत साफ सुन पा रहा हूं।'
नीसा ने मां-बाप की तरफ हाथ हिलाया
एक दूसरे वीडियो में नीसा अपने माता-पिता की तरफ मुस्कुरा रही हैं और हाथ लहरा रही हैं। इस वीडियो पर भी फैंस ने रिएक्शन दिए। एक यूजर ने कहा 'काजोल यह साबित कर रही हैं कि वह असल जिंदगी की अंजलि हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'बधाई नीसा'। कई दूसरे यूजर्स ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
नीसा ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक किया है।
एआर रहमान ने बेटी की तस्वीरें शेयर कीं
इस बीच, एआर रहमान ने रहीमा की ग्रेजुएशन गाउन में और सर्टिफिकेट लेते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा 'मेरी छोटी राजकुमारी रहीमा ने ग्लियन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन से स्नाकत किया है।'