फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajal Aggarwal: एक्सीडेंट में अपनी मौत की अफवाहों पर काजल ने दी प्रतिक्रिया; बोलीं- ‘मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं’

Tue, 09 Sep 2025 08:55 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kajal Aggarwal On Her Death News: अभिनेत्री काजल अग्रवाल के फैंस उस समय परेशान हो गए, जब उनकी मौत की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। अब अभिनेत्री ने इन अफवाहों पर खुद स्पष्टीकरण दिया है।
विज्ञापन
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम-@kajalaggarwalofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेलेब्स को लेकर कई बार अफवाहें उड़ती रहती हैं। ऐसी ही एक अफवाह हाल ही में अभिनेत्री काजल अग्रवाल को लेकर उड़ी। ये अफवाहें काजल अग्रवाल की एक एक्सीडेंट में मौत हो जाने को लेकर थीं। इनमें दावा किया गया कि एक सड़क दुर्घटना में गंभीर चोटों के बाद अभिनेत्री की मृत्यु हो गई। सोशल मीडिया पर ये अफवाहें आग की तरह फैलनी शुरू हो गईं। अब इन अफवाहों पर खुद काजल अग्रवाल ने प्रतिक्रिया दी है और इन्हें पूरी तरह से निराधार बताया है।

काजल ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन

काजल अग्रवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट और इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में अभिनेत्री ने अपनी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए अपने प्रशंसकों से इन अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न देने की बात कही। काजल ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक है। काजल ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मुझे कुछ बेबुनियाद खबरें मिली हैं, जिनमें दावा किया गया है कि मेरा एक्सीडेंट हुआ था (और अब मैं दुनिया में नहीं हूं।) और सच कहूं तो यह काफी मजेदार है क्योंकि यह बिल्कुल झूठ है।’

मैं बिल्कुल ठीक हूं

विज्ञापन

अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘ईश्वर की कृपा से मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं, सुरक्षित हूं और बहुत अच्छा कर रही हूं। मैं आपसे विनम्र निवेदन करती हूं कि ऐसी झूठी खबरों पर विश्वास न करें और न ही उन्हें प्रसारित करें। आइए अपनी ऊर्जा सकारात्मकता और सच्चाई पर केंद्रित करें’

‘कन्नप्पा’ और ‘सिकंदर’ में नजर आई थीं काजल
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल अग्रवाल आखिरी बार विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्हें इसी साल सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में भी देखा गया था। हालांकि, ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं। अब काजल कमल हासन की 'इंडियन 3' में नजर आएंगी। इसके अलावा काजल के नीतेश तिवारी की पौराणिक महाकाव्य पर आधारित फिल्म ‘रामायण’ में भी नजर आने की चर्चाएं हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वो फिल्म में रावण की पत्नी मंदोदरी की भूमिका निभाएंगी। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से रामायण की कास्ट की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें