फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा से गले मिलीं शबाना, दीया के बेटे को पुचकारती दिखीं विद्या; देखें कैफी आजमी के सालगिरह समारोह के खास पल

Wed, 14 Jan 2026 09:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kaifi Azmi Birth Anniversary Celebration: कैफी आजमी बॉलीवुड के सबसे मशहूर गीतकारों में से एक थे। उनके लिखे गाने आज भी जिंदा हैं। उनकी याद में एक प्रोग्राम रखा गया। इसमें कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं।
विज्ञापन
जावेद अख्तर, उर्मिला मातोंडकर, शबाना आजमी, रेखा, विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर गीतकार कैफी आजमी की आज बर्थ एनिवर्सरी है। 14 जनवरी 1919 को जन्मे कैफी आजमी की 107वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर एक प्रोग्राम रखा गया। कैफी आजमी के सालगिरह समारोह में बॉलीवुड में दिए उनके योगदान को याद किया गया। इस प्रोग्राम में बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हुईं। आइए जानते हैं प्रोग्राम में कौन-कौन शामिल हुआ?
विज्ञापन


प्रोग्राम में पहुंचे कलाकार
लिरिसिस्ट कैफी आजमी की याद में जो प्रोग्राम हुआ इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि प्रोग्राम में लिरिसिस्ट जावेद अख्तर, अभिनेत्री विद्या बालन, दीया मिर्जा और उर्मिला मातोंडकर पहुंची हैं।
 

रेखा ने शबाना को गले लगाया
प्रोग्राम में अभिनेत्री रेखा भी पहुंचीं। वह कैफी आजमी की बेटी और अभिनेत्री शबाना आजमी से गर्मजोशी से मिलीं और उनको गले लगाया।
 
विद्या बालन ने दीया मिर्जा की बेटी को प्यार किया
कैफी आजमी की बर्थ एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में दीया मिर्जा अपनी बेटी के साथ पहुंचीं। यहां विद्या बालन ने उनकी बेटी से प्यार किया और उसे पुचकारा।
 
अली फजल और ऋचा ने दिए पोज
कैफी आजमी के प्रोग्राम में अली फजल और ऋचा चड्ढा भी नजर आए। दोनों ने पैपराजी को पोज दिए।
 

विज्ञापन

2002 में हुआ था निधन
आपको बता दें कि कैफी आजमी मशहूर शायर और बॉलीवुड के बेहतरीन गीतकार थे। साल 2002 में 83 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। हालांकि उनके गाने आज भी बहुत मशहूर हैं। उनके चाहने वाले इन गानों का आनंद लेते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें