फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaalidhar Laapata Trailer: 'मन का करने निकला कालीधर', नन्हे दोस्त का मिला साथ, पूरी होगी अभिषेक बच्चन की तलाश?

Sat, 21 Jun 2025 05:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kaalidhar Laapata Trailer Out: अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म ‘कालीधर लापता’ का एलान हाल ही में हुआ। अब आज शनिवार 21 जून को इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
‘कालीधर लापता’ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म ‘कालीधर लापता’ है। आज शनिवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जैसा कि नाम से ही जाहिर है यह फिल्म एक लापता शख्स की कहानी पर बनी है, जिसका नाम है कालीधर। यह किरदार अभिषेक बच्चन ने अदा किया है। आखिर कालीधर लापता क्यों होता है? इसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिली है। 

विज्ञापन

‘कालीधर लापता’ - फोटो : वीडियो ग्रैब
खुशी की तलाश में लापता कालीधर
फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कालीधर की तलाश की जा रही है और कालीधर खुशी की तलाश में घर से निकल चुका है। उसकी खोजबीन के दौरान सवाल किया जाता है कि क्या वह सोशल मीडिया पर है? जवाब मिलता है उसके पास मोबाइल ही नहीं है। लापता कालीधर को एक नन्हा दोस्त मिलता है। उसके साथ वह जिंदगी को एक नए नजरिए से देखना शुरु करता है। 

‘कालीधर लापता’ - फोटो : वीडियो ग्रैब
कब रिलीज होगी फिल्म?
अभिषेक बच्चन ने फिल्म का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर लिखा है, 'कभी कभी लाइफ में सेकेंड चांस लेने पड़ते हैं और यही वह समय होता है जब सबसे अप्रत्याशित अनुभव और बंधन जन्म लेते हैं। जीवन का एक दिल को छू लेने वाला हिस्सा आपका इंतजार कर रहा है'। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। इसे 4 जुलाई, 2025 से जी5 पर देखा जा सकेगा।

Ankita Lokhande: माधुरी दीक्षित के शब्दों ने चलाया अंकिता लोखंडे पर जादू, बोलीं- 'सिर्फ अपने लिए नाचती हूं'
विज्ञापन

दर्शकों से मिली शानदार प्रतिक्रिया
फिल्म का ट्रेलर देखकर लग रहा है कि इसकी कहानी काफी इमोशनल है। फिलहाल ट्रेलर के जरिए तो अभिषेक बच्चन दर्शकों की खूब तारीफ बटोर रहे हैं। उनका अभिनय और फिल्म की कहानी दोनों ही दर्शकों को पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'अवॉर्ड विनिंग फिल्म लग रही है'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'शानदार काम अभिषेक बच्चन'। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसी दिल छू लेने वाली फिल्म देखे बहुत लंबा समय बीत गया है। अब इंतजार है इसका'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें