फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jackson Wang: चर्चित के-पॉप स्टार जैक्सन वांग भारत पहुंचे, ऋतिक रोशन और दिलजीत दोसांझ से कर सकते हैं मुलाकात

Tue, 10 Jun 2025 04:57 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jackson Wang in India: दुनिया के चर्चित के-पॉप स्टार जैक्सन वांग भारत आ चुके हैं। अब संभावना जताई जा रही है कि वो ऋतिक रोशन और दिलजीत दोसांझ से मिल सकते हैं। 

विज्ञापन
जैक्सन वांग - फोटो : एक्स- @JacksonWang852
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीयों में के-पॉप गानों के प्रति बहुत दीवानगी है। अब मशहूर के-पॉप स्टार और बॉय बैंड गॉट-7 के सदस्य जैक्सन वांग भारत आ चुके हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब उनके भारत के इस टूर को लेकर कहा जा रहा है कि वो बॉलीवुड स्टार्स ऋतिक रोशन और दिलजीत दोसांझ से जल्द मिल सकते हैं। 

विज्ञापन


अनोखे अंदाज में दिखे जैक्सन वांग
के-पॉप स्टार जैक्सन वांग भारत आ चुके हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में जैक्सन को मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते देखा गया है। उन्होंन ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है और साथ ही ब्लैक कलर की ही टोपी सिर पर लगा रखी है। वायरल वीडियो में जैक्सन वांग एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी को झुककर नमस्कार करते दिख रहे हैं। के-पॉप स्टार का ये अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। 


यूजर्स दे रहे शानदार प्रतिक्रिया
जैक्सन वांग को भारत में देख उनके दीवाने खुशी से झूम उठे हैं। नेटिजंस वीडियो को देख तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने खुश होकर लिखा कि जैक्सन फिर से भारत आ गए हैं। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि जैक्सन ने जिस तरह लोगों का सम्मान किया, उसी वजह से वो उन्हें पसंद करते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि नमस्त जैक्सन वांग। इसके अलावा एक और यूजर ने कहा कि के-पॉप स्टार कितना सम्मान करते हैं लोगों का। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Deepika Padukone: फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर होने के बाद दीपिका ने उठाया बड़ा कदम, पिता के जन्मदिन पर दी जानकारी

ऋतिक से मिल सकते हैं जैक्सन वांग
जैक्सन वांग के भारत दौरे को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार इस टूर के दौरान जैक्सन वांग बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन से मिलने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, किसी स्टार्स ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। जैक्सन भारत यात्रा के दौरान अपने आगामी प्रोजेक्ट्स का प्रचार करेंगे, जिसमें सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ भी एक प्रोजेक्ट शामिल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें