फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ पर पवन सिंह की पत्नी के इस पोस्ट ने मचाया बवाल, लोगों ने किया ट्रोल; बोले- ‘भैया की इज्जत का फालूदा…’

Fri, 10 Oct 2025 03:39 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jyoti Singh Karwa Chauth Post: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए करवा चौथ की बधाई दी, जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
पवन सिंह- ज्योति सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। ज्योति ने पति पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए जिसके बाद पूरा विवाद शुरू हुआ। पवन सिंह भी चुप नहीं बैठे, उन्होंने भी पत्नी के सभी आरोपों को खारिज करते हुए अपनी सफाई पेश की। इन सबके बीच अब ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ की बधाई देते हुए एक पोस्ट साझा किया, लेकिन उसके तुरंत बाद उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ज्योति सिंह ने साझा किया पोस्ट
करवा चौथ के दिन ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा किया जिसमें वो हाथ जोड़े खड़े हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है- 'सभी माताओं एवं बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!!' गौर करने वाली बात यह है कि पूरे विवाद के बावजूद ज्योति सिंह ने जो तस्वीर शेयर की, उसमें ज्योति के नाम के बाद पवन सिंह का नाम भी लिखा हुआ है। ज्योति ने जैसे ही ये पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया, उन्हें खरी-खोटी सुनाने वालों की लाइन लग गई। 
 

ज्योति को ट्रोल करने लगे फैंस 
पवन सिंह के फैंस ने ज्योति के पोस्ट पर कई कमेंट्स करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- वाह रे कन्या। एक तरफ पवन भईया का इज्जत का फालूदा बना दी और दूसरी तरफ उनकी पत्नी। गजब की औरत हो तुम जब अपने पति को बदनाम करने में पीछे नहीं रही तो घर में कैसे रहने दोगी उस इंसान को। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- एक पति का इज्जत मिट्टी में मिलाकर करवा चौथ मना रही हो भगवान भी तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा। एक और यूजर ने लिखा- नौटंकी।











 
विज्ञापन

पवन सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस 
इससे पहले बुधवार को पवन सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने निजी जीवन से जुड़ी बातों का जिक्र किया। ज्योति सिंह ने आरोप लगाया था कि पवन सिंह उनसे मिलना नहीं चाहते हैं। जब मुलाकात हुई तो भी ज्योति ने आरोप लगाए कि पवन सिंह हाेटल में एक लड़की को लेकर गए। बताते चलें कि पवन सिंह और ज्योति के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन सिंह ने बताया कि ज्योति के पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी को विधायक बना दिया जाए। जो कि पवन सिंह के बस की बात नहीं है। वह कहते हैं, ‘विधायकी के लिए इतनी गिर सकती हैं ये उम्मीद नहीं थी।’ पवन सिंह ने यह भी बताया कि उनका तलाक का केस चल रहा है। साथ ही भोजपुरी एक्टर ने बताया कि ज्योति ने मेंटेनेंस का केस भी डाला है। 

यह खबर भी पढ़ें: महेश बाबू ने राजामौली को दी जन्मदिन की बधाई, फोटो देख खुश हुए फैंस, 'बाहुबली' की टीम ने साझा किया खास वीडियो

पवन सिंह हो गए भावुक 
प्रेस कॉन्फ्रेंस पवन सिंह इमोशनल भी हो गए। उन्होंने कहा, ‘मैं भी इंसान हूं, थक जाता हूं। महिला के आंसू हर बात पर गिर जाते हैं और वो दुनिया को दिखते भी है पर मर्द का दर्द नहीं दिखता.. मर्द अपना दर्द दिखाता भी नहीं है।’ पवन सिंह ने आखिरी में यही कहा कि मामला परिवार का है, तो बातचीत कमरे में होती है, कैमरे पर नहीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें