फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Justin Bieber: इंडियन वेडिंग में अचानक पहुंच गए जस्टिन बीबर, दुल्हन बोली- अब कैसे करूंगी शादी; वीडियो वायरल

Mon, 01 Sep 2025 02:12 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Justin Bieber Indian Wedding Viral Video: हाल ही में हॉलीवुड सेंसेशन जस्टिन बीबर इंडियन वेडिंग का हिस्सा बने, जहां उन्होंने मेहमानों के साथ फोटोज क्लिक किए।
विज्ञापन
जस्टिन बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम- @justinstournews
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉप म्यूजिक सेंसेशन जस्टिन बीबर हाल ही में एक इंडियन वेडिंग में सभी को सरप्राइज देने के लिए पहुंच गए। लॉस एंजिल्स में हुई इस शादी में बीबर बिना किसी को बताए वहां पहुंच गए और दुल्हन को ऐसा सरप्राइज दिया कि सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा होने लगी। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन


शादी में अचानक पहुंच गए जस्टिन
इस दौरान के वीडियो क्लिप्स और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें जस्टिन बीबर को दुल्हन और उसकी सहेलियों के बीच पोज देते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही वेडिंग सेरेमनी में जस्टिन पहुंचे, दुल्हन खुशी से झूम उठी। उनके चेहरे पर मुस्कान और फैन्स के रिएक्शन ने यह साबित कर दिया कि बीबर की मौजूदगी ने इस शादी को हमेशा के लिए खास बना दिया।
 


दुल्हन का मजेदार रिएक्शन
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दुल्हन ने मजाकिया अंदाज में लिखा- 'अब इसके बाद मैं शादी नहीं कर पाऊंगी।' दुल्हन के इस मजेदार रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर भी इस पर कई रिएक्शन्स सामने आए। शादी के मेहमानों ने बीबर के साथ सेल्फी ली और उनके गानों की धुन पर भी झूमे।
विज्ञापन




ये खबर भी पढ़ें: The Bengal Files: ‘लोगों ने कहा फिल्म देखकर सो नहीं पाए’, विवेक और पल्लवी ने साझा किए चौंकाने वाले किस्से

भारतीय शादियों से कई बार आ चुके बीबर
गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब जस्टिन बीबर का नाम भारतीय शादियों से जुड़ा हो। पिछले साल वो भारत आए थे, जहां उन्होंने एक हाई-प्रोफाइल प्री-वेडिंग पार्टी में परफॉर्म किया था। उस समय खबरें आई थीं कि उन्होंने महज 24 घंटे की अपनी मौजूदगी के लिए करीब 1 करोड़ डॉलर की फीस ली थी। उनकी लाइव परफॉर्मेंस में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें