फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jurassic World Trailer: डायनासोर से भिड़ती नजर आएंगी 'एवेंजर्स' की एजेंट नताशा, चार जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

Wed, 05 Feb 2025 08:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jurassic World Rebirth: यूनिवर्सल पिक्चर्स ने गैरेथ एडवर्ड्स की 'जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ' का पहला आधिकारिक ट्रेलर जारी किया है, जिसमें स्कारलेट जोहानसन, जोनाथन बेली और महेरशला अली मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुप्रतीक्षित जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ का आधिकारिक ट्रेलर आ गया है। बुधवार को यूनिवर्सल पिक्चर्स ने नई जुरासिक वर्ल्ड फिल्म का पहला ट्रेलर जारी किया, जो दर्शकों को अस्तित्व के एक नए युग में ले जाएगा। जंगल में हर जगह खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि किरदार डायनासोर के बचे हुए झुंड का डीएनए पाने का आखिरी मौका लेते हैं।

विज्ञापन

जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ - फोटो : यूट्यूब
फिल्म का ट्रेलर
फिल्म का ट्रेलर स्कारलेट जोहानसन की कुशल गुप्त ऑपरेशन विशेषज्ञ जोरा बेनेट से शुरू होता है, जिसे मौजूदा डायनासोर के डीएनए को प्राप्त करने के लिए एक गुप्त मिशन का नेतृत्व करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया जाता है। वह इस खतरनाक मिशन पर जीवाश्म विज्ञानी डॉ. हेनरी लूमिस (जोनाथन बेली), डंकन किनकैड (महेरशला अली) और कुछ अन्य लोगों की मदद लेती है। ट्रेलर में चौंका देने वाले दृश्यों की झलक मिलती है, जहां विशाल डायनासोर खुद को और अपने साम्राज्य की रक्षा के लिए उभर कर आते हैं।

जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ - फोटो : यूट्यूब
फिल्म की कहानी
फिल्म का आधिकारिक सारांश के अनुसार, 'जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन की घटनाओं के पांच साल बाद ग्रह की इकोलॉजी डायनासोर के लिए काफी हद तक अनुपयुक्त साबित हुई है, जो बचे हैं वे अलग-अलग वातावरण में रहते हैं, जहां की जलवायु वैसी ही है, जैसी वे कभी पनपते थे। उस उष्णकटिबंधीय जीवमंडल में भूमि, समुद्र और हवा में तीन सबसे विशालकाय जीव अपने डीएनए में, एक ऐसी दवा की कुंजी रखते हैं, जो मानव जाति को चमत्कारिक रूप से जीवन-रक्षक लाभ पहुंचाएगी।'
विज्ञापन

जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ - फोटो : यूट्यूब
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग फिल्म की रिलीज को लेकर उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। जोनाथन बेली इनमें विज्ञानी डॉ. हेनरी लूमिस की भूमिका में दिखेंगे। वहीं, महरशला अली इसमें जोरा के सबसे भरोसेमंद टीम लीडर डंकन किनकैड की भूमिका में हैं। रूपर्ट फ्रेंड ने बिग फार्मा के प्रतिनिधि मार्टिन क्रेब्स का किरदार और मैनुअल गार्सिया-रुल्फो ने इसमें  रूबेन डेलगाडो की भूमिका निभाई। वह जहाज के मलबे में फंसे नागरिक परिवार के पिता होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें