फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies Box Office: 100 करोड़ क्लब से कुछ कदम दूर 'एफ 1', जानिए 'जुरासिक वर्ल्ड' और 'सुपरमैन' का कलेक्शन

Fri, 15 Aug 2025 09:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hollywood Movies Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर जुलाई के महीने से कई दिलचस्प बॉलीवुड फिल्मों के विकल्प दर्शकों को मिले हैं। इसी दौरान हॉलीवुड फिल्में भी भारतीय सिनेमाघरो में लगीं, जो अब भी कमाई कर रही हैं।
विज्ञापन
हॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा' और 'महावतार नरसिम्हा' का खूब धमाल रहा है। इसके बाद कल 14 अगस्त को 'वॉर 2' और 'कुली' जैसी फिल्मों ने दस्तक दी हैं। भारतीय दर्शकों के बीच हॉलीवुड फिल्मों का भी खूब क्रेज देखा जाता है। तभी तो सात हफ्ते बाद भी ब्रैड पिट की 'एफ 1' थिएटर्स में लगी हुई है। इसके अलावा 'सुपरमैन' और 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' भी सजी हुई हैं। जानते हैं तीनों हॉलीवुड फिल्में कमाई के मामले में कहां पहुंचीं?

विज्ञापन

 

एफ 1 - फोटो : यूट्यूब
100 करोड़ी बनने वाली है 'एफ 1'
फिल्म 'एफ 1' 27 जून को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सातवें हफ्ते तक भी टिकी हुई है। ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक धीमी रफ्तार से ही सही यह फिल्म कलेक्शन जुटा रही है और जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ इस तरह है:

 
सप्ताह कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
वीक 1 34.78
वीक 2 24.88
वीक 3 13.40
वीक 4 10.85
वीक 5 4.25
वीक 6 4.09
वीक 7 3.31
टोटल नेट कलेक्शन:       95.56

जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ का कलेक्शन
फिल्म जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ 04 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से मामूली अंतर से पीछे है। तरण आदर्श ने आज शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट किया है, जिसके मुताबिक जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ ने पहले हफ्ते 56.48 करोड़ रुपये कमाए, दूसरे हफ्ते 25.61 करोड़, तीसरे हफ्ते 11.92 करोड़, चौथे हफ्ते 3.92 करोड़, पांचवें हफ्ते 1.25 करोड़, छठे हफ्ते 73 लाख रुपये कमाए। इसका टोटल कलेक्शन 99.91 करोड़ रुपये हो गया है। 
 

 
विज्ञापन

'सुपरमैन' का कलेक्शन
हॉलीवुड फिल्म 'सुपरमैन' 11 जुलाई 2025 को रिलीज हुई। इसकी कमाई 50 करोड़ रुपये के नजदीक पहुंचने वाली है। इस फिल्म ने पहले वीक 35.58 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे वीक 10.35 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे वीक 2.01 करोड़, चौथे वीक 58 लाख और पांचवे वीक 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। भारत में इसका टोटल नेट कलेक्शन 48.77 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें