फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junior X Review: फिल्म की कहानी पर भारी पड़ा किरीती का डांस, जानें यूजर्स को कैसी लगी 'जूनियर'

Fri, 18 Jul 2025 04:23 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Junior X Review: तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई फिल्म 'जुनियर' पर एक्स यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने फिल्म मे किरीती के डांस को पसंद किया है। आइए जानते हैं दर्शकों को फिल्म कैसी लगी है।
 
विज्ञापन
जूनियर - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राधाकृष्ण रेड्डी के निर्देशन में बनी फिल्म 'जूनियर' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों की तरफ से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। यह कर्नाटक के पूर्व मंत्री गली जनार्दन रेड्डी के बेटे किरीती रेड्डी की पहली फिल्म है। इसमें श्रीलीला और जेनेलिया देशमुख अहम भूमिकाओं में हैं। एक्स पर कई यूजर्स ने फिल्म के बारे में लिखा है। आइए जानते हैं लोगों ने फिल्म के बारे में क्या कहा है?
विज्ञापन

जूनियर एनटीआर से किरीती की तुलना
फिल्म 'जूनियर' के प्रमोशन के दौरान, किरीती जूनियर एनटीआर के प्रति अपने प्यार का खुलकर इजहार करते रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने कहा है किरीती के डांस मूव्स युवा एनटीआर जितने ही बेहतरीन हैं। 
यूजर ने एक्स पर लिखा 'डांस मूव्स और बॉडी फ्लेक्सिबिलिटी ऐसा लग रहा है जैसे मैं टाइगर देख रहा हूं। सच में।'

पहली ही फिल्म में बड़े स्टार की तरह दिखाया
ज्यादातर लोगों ने 'जूनियर' के पहले भाग को औसत और दूसरे भाग को भावनात्मक बताया, लेकिन एक्स यूजर्स ने फिल्म की आलोचना की। 
एक एक्स यूजर ने तो किरीती को 'हीरो' दिखाने पर जोर देने की भी आलोचना की और लिखा 'जब कोई फिल्म किसी नए कलाकार को उभारने की कोशिश करती है, तो उसे सरल और प्रभावी होना चाहिए। उसे एक बड़े स्टार के रूप में पेश करने की कोशिश हमेशा उल्टी पड़ेगी। 'जूनियर' एक मिला-जुला रूप है, इस एक फिल्म को बनाने के लिए बिना किसी चरित्र निर्माण या भावनात्मक जुड़ाव के कई फिल्में एक साथ लाई गई हैं। यह बस एक थका देने वाली कसरत लगती है।'

यूजर ने फिल्म की कहानी को बताया कमजोर
एक दूसरे यूजर ने 'जूनियर' की कहानी को कमजोर बताया है। उनका कहना है कि फिल्म की कहानी की वजह से ही यह पीछे छूट गई। उन्होंने एक्स पर लिखा 'जूनियर फिल्म की समीक्षा। फिल्म काफी औसत है, एक सामान्य कथानक, फिल्म भावनात्मक रूप से लोगों से नहीं जुड़ पाती है इसलिए यह पीछे रह गई है। दूसरा हिस्सा अनुमानित लगता है। फिर भी किरीती का जबरदस्त डेब्यू, श्रीलीला की उपस्थिति और डीएसपी का शक्तिशाली बैकग्राउंड स्कोर अच्छा है।'

अच्छा लगा किरीती का डांस
एक एक्स यूजर ने लिखा है 'नए कलाकार के रूप में किरीती एक शोस्टॉपर हैं! उनके डांस की बेजोड़ ऊर्जा ने पर्दे पर चार चांद लगा दिए। जंग वाले दृश्यों में उनकी उपस्थिति अच्छी थी। उनके अभिनय में सहजता बेहद मनमोहक है। इस शानदार शुरुआत के साथ, उनका भविष्य उज्ज्वल है।

विज्ञापन

फिल्म की कहानी
ख्याल रहे कि फिल्म 'जूनियर' में अभि नाम के एक युवक की कहानी है, जो विजय सौजन्या के अधीन काम करता है। उसे जल्द ही जेनेलिया और उसके पिता के अतीत के बारे में कुछ चौंकाने वाली बातें पता चलती हैं। वह इन बातों की खोज करता है जो उसके पिता के साथ उसके रिश्ते को बदल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें