इसलिए देवरा 'पार्ट 2' में हो रही देरी
जूनियर एनटीआर ने दर्शकों से कहा कि "कुछ लोगों का कहना है कि 'देवरा 2' नहीं बनेगी। मैं कह रहा हूं कि इसकी सीक्वल बनेगी। प्रशांत नील के प्रोजेक्ट की वजह से हमें थोड़ा विराम लेना पड़ रहा है।" 'देवरा पार्ट 1' में जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान थे। जूनियर एनटीआर अपनी अगली फिल्म निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार के साथ ला रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस उत्साहित हैं।
Junior NTR: जापान में 'देवरा पार्ट 2' को लेकर अभिनेता ने कही बड़ी बात, बोले- ‘देवरा के साथ क्या हुआ….’
जूनियर एनटीआर का पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में करने जा रहे डेब्यू
जूनियर एनटीआर ऋतिक रोशन की 'वार 2' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का निर्देशन 'अयान मुखर्जी' कर रहे हैं। जूनियर एनटीआर इस फिल्म में ऋतिक रोशन के विपरीत किरदार में हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
KBC: अमिताभ बच्चन के अलावा इस अभिनेता ने होस्ट किया था केबीसी, कर्ज से निकलने में इस तरह की थी मदद
प्रशांत नील के साथ काम कर रहे जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर निर्देशक प्रशांत नील के साथ भी फिल्म ला रहे हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम 'ड्रैगन' है। अफवाहें हैं कि इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन होगा। हालांकि अधिकारिक तौर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर अलग शैली में नजर आएंगे।