फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr. NTR: लंदन में में छुट्टियां मनाते नजर आए जूनियर एनटीआर, बच्चों के लिए खरीदे खिलौने

Sat, 28 Dec 2024 08:34 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jr. NTR: अभिनेता जूनियर एनटीआर को लंदन में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया। अभिनेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता जूनियर एनटीआर लंदन में अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वह अपने साल का अंत एक  शानदार तरीके से मना रहे हैं। अभिनेता लंदन में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। उन्हें परिवार के साथ हाइड पार्क के विंटर वंडरलैंड में घूमते हुए देखा गया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर कई प्रशंसकों ने पोस्ट किए हैं। 
विज्ञापन


जूनियर एनटीआर की लंदन छुट्टियां 
जूनियर एनटीआर जब अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त नहीं रहते, तब वह कम ही दिखाई देते हैं। हाल ही में उन्हें एक एक आउटिंग के दौरान देखा गया। अभिनेता के साथ उनकी पत्नी लक्ष्मी प्रणति और बेटे अभय राम और भार्गव राम भी नजर आएं।
Year Ender 2024: पर्दे पर इस साल टकराए कई बड़े सितारे, जानें बॉक्स ऑफिस पर कब किसने मारी बाजी?
विज्ञापन

 
वीडियो हो रहा वायरल
अभिनेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में ठंड से बचने के लिए कोट पहने हुए परिवार पार्क में टहलते हुए खुश दिख रहा था। प्रशंसक द्वारा क्लिक किए गए एक वीडियो में जूनियर एनटीआर अभय को खिलौना खरीदकर खुश दिख रहे हैं। वह दुकानदार को बताने से पहले उससे पूछते हैं कि उसे कौन सा खिलौना चाहिए।? दूसरे वीडियो में वह रिवार के साथ लाइन में खड़े दिख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में परिवार को पार्क में टहलते हुए कुछ स्नैक्स खाते हुए दिखाया गया है। वहीं, एक अन्य वीडियो में उन्हें एक साथ बैठकर बातें करते हुए दिखाया गया। 
Year Ender 2024: इस साल खूब चमके ये पांच पाकिस्तानी सितारे, देखें लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

जूनियर एनटीआर का वर्क फ्रंट
जूनियर एनटीआर को आखिरी बार ‘देवरा’ में देखा गया था। यह एसएस राजामौली की आरआरआर के बाद उनकी अगली फिल्म थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब वह प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें