जूनियर एनटीआर के शोर में ऋतिक हुए इग्नोर
हालांकि, गौर करने वाली बात ये है कि जूनियर एनटीआर के फैंस अपने पसंदीदा हीरो को लेकर तो काफी उत्साहित हैं और ‘वॉर 2’ में उनकी मौजूदगी को सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन इस बीच जूनियर एनटीआर के फैंस की किसी भी पोस्ट में ‘वॉर 2’ के लीड एक्टर ऋतिक रोशन का जिक्र नहीं दिख रहा है। ऐसा लग रहा है, जैसे जूनियर एनटीआर के फैंस ने ऋतिक को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया है।
यह खबर भी पढ़ेंः War 2 Trailer: इस दिन रिलीज होगा ‘वॉर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर बताया क्यों खास है यह तारीख?
14 अगस्त को रिलीज होगी ‘वॉर 2’
‘वॉर 2’ की बात करें तो फिल्म स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इससे पहले कल यानी 25 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। ये ट्रेलर जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के सिनेमा में 25 साल पूरे होने के मौके पर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट को एक बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। ‘वॉर 2’ यशराज के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।