फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devara: हैदराबाद में सिनेमाघर के बाहर फूंका जूनियर एनटीआर का कटआउट? ‘देवरा’ की खराब रेटिंग बताई जा रही वजह!

Fri, 27 Sep 2024 03:35 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अभिनेता जूनियर एनटीआर का पुतला धूं-धूंकर जल रहा है। आइए जानते हैं मामले को विस्तार से...
विज्ञापन
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अभिनेता जूनियर एनटीआर का पुतला धूं-धूं कर जल रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि हैदराबाद में थिएटर के बाहर जूनियर एनटीआर के प्रशंसकों ने उनका कटआउट जलाया है। कहा जा रहा है कि फिल्म की खराब रेटिंग को लेकर नाराजगी के चलते ऐसा किया गया है। हालांकि, कुछ न्यूज पोर्टल का दावा है कि प्रशंसकों ने उत्साह में पटाखे फोड़े थे, जिसकी वजह से अभिनेता के कटआउट में आग लग गई। 
विज्ञापन


आखिर क्या है आग लगने की असल वजह?
लंबे समय से जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ चर्चा में थी। फिल्म का प्रशंसक बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। उनका इंतजार 27 सितंबर को खत्म हुआ। अपने पसंदीदा स्टार की फिल्म देखने के लिए प्रशंसक उत्साह से भरे हैं। इस दौरान हैदराबाद से एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल होने लगें, जिसमें जूनियर एनटीआर का कटआउट धूं-धूं कर जल रहा है। कटआउट के पास लोगों की काफी भीड़ जमा है। वायरल वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि नाराज प्रशंसकों ने कटआउट को जला दिया है, क्योंकि फिल्म को खराब रेटिंग मिली है, लेकिन कुछ का दावा है कि उत्साहित प्रशंसकों ने पटाखे जलाए थे, जिसकी वजह से कटआउट में आग लग गई। 
The Last of Us Season 2 Teaser: जारी हुआ 'द लास्ट ऑफ अस' का दूसरा सीजन, थेरेपी लेते दिखे पेड्रो पास्कल
विज्ञापन


इन भाषाओं में रिलीज हुई ‘देवरा’
जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की मुख्य भूमिका वाली ‘देवरा’ को भारतीय सिनेमाघरों में तीन भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म को दर्शक हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में देख सकते हैं। फिल्म को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है।

इन सितारों से सजी है फिल्म
‘देवरा पार्ट 1’ की बात करें तो इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के साथ बॉलीवुड अभिनता सैफ अली खान भी नजर आएंगे। सैफ इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म को लेकर समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser X Review: 'दिवाली के लिए धमाका तैयार है', 'भूल भुलैया 3' का टीजर देख क्रेजी हुए दर्शक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें