जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म ‘देवरा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। प्रशंसकों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। फिल्म के एक्शन से भरे धांसू ट्रेलर ने उनकी उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।
समंद से शुरू होती है कहानी
‘देवरा’ के धांसू ट्रेलर की कहानी समंदर से शुरू होती है। ट्रेलर सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर के एक्शन से भरा हुआ है। ट्रेलर में सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर आमने-सामने नजर आ रहे हैं। इसी बीच जान्हवी और एनटीआर के बीच प्यार से भरी नोंकझोक वाली केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है।
Sikandar: 'सिकंदर' में सलमान-रश्मिका के बाद जुड़ा इस अभिनेत्री का नाम? 'सिंघम' में अजय के साथ कर चुकीं रोमांस
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुई स्टार कास्ट
हैदराबाद में हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जूनियर एनटीआर, करण जौहर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान शामिल हुए। इस दौरान जान्हवी कपूर ने बताया कि ‘देवरा’ उनकी तमिल डेब्यू फिल्म हैं और यह उनके लिए घर वापसी जैसा है।
धीरे-धीरे में दिखी जूनियर एनटीआर और जान्हवी की केमिस्ट्री
कुछ दिनों पहले फिल्म का दूसरा गाना ‘धीरे-धीरे’ रिलीज हुआ था। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। गाने में जान्हवी और जूनियर एनटीआर की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली। वहीं, जान्हवी के मूव्स ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। गाने ने प्रशंसकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया था, जिसे अब इस ट्रेलर ने और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।
प्रमोशन में जुटी पूरी टीम
फिल्म की पूरी स्टारकास्ट जोर-शोर से फिल्म का प्रचार करने में जुटी है। प्रमोशन के सिलसिले में तीनों सितारे सोमवार को कपिल शर्मा शो में पहुंचे। हालांकि, सितारे जब शो में हिस्सा लेने पहुंचे तो फोटोग्राफर्स की भीड़ उमड़ पड़ी। धक्का-मुक्की देख जान्हवी कपूर को गुस्सा आ गया। फोटोग्राफर्स को टोकने के बाद वे वैनिटी वैन में चली गईं।
Sunny Leone: कार्तिक, वरुण के बाद अब 'लालबागचा राजा' के दरबार पहुंचीं सनी लियोनी, पति भी साथ आए नजर