फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dragon: इस दिन से 'ड्रैगन' की शूटिंग शुरू करेंगे जूनियर एनटीआर, प्रशांत नील के साथ अभिनेता ने बनाई यह योजना

Sun, 05 Jan 2025 04:28 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dragon: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की 31वीं फिल्म का संभावित शीर्षक 'ड्रैगन' है, जिसका निर्देशन प्रशांत नील करेंगे। अब इसकी शूटिंग के बारे में नई जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन
फिल्म 'एनटीआर 31' - फोटो : एक्स/इंस्टाग्राम MythriOfficial/jrntr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर हाल ही में 'देवरा' में जान्हवी कपूर के साथ नजर आए थे और फिलहाल वह बॉलीवुड फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में वह खलनायक बन बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। यह फिल्म  स्वतंत्रता दिवस विशेष के रूप में रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं, इस बीच जूनियर एनटीआर के पास प्रशांत नील द्वारा निर्देशित एक पैन इंडिया फिल्म भी है, जिस पर नया अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

जूनियर एनटीआर इस दिन सेट पर होंगे शामिल
यह जूनियर एनटीआर की 31वीं फिल्म होगी। 'एनटीआर 31' का संभावित शीर्षक 'ड्रैगन' है। यह एक एक्शन फिल्म होगी। वहीं, अब फिल्म को लेकर ताजा जानकारी इसकी शूटिंग के बारे में सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'ड्रैगन' की शूटिंग 16 जनवरी 2025 से शुरू होने की उम्मीद है और यह शेड्यूल मंगलुरु में होगा।

एनटीआर 31 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
आधिकारिक घोषणा का इंतजार बाकी
हालांकि, इस खबर पर निर्माताओं या खुद अभिनेता जूनियर एनटीआर की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। इस पर अभी निर्माताओं की ओर से आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है। अगस्त 2024 में फिल्म को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था और फिल्म की शूटिंग अक्तूबर 2024 में शुरू हो गई थी, लेकिन नील ने उन हिस्सों की शूटिंग की थी, जिसमें जूनियर एनटीआर शामिल नहीं थे।
Neta Kids in Cinema: देश के पूर्व गृहमंत्री का नाती दिखा ‘स्काईफोर्स’ में, इन नेताओं के घरवाले भी हीरो हीरोइन
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वहीं, अब जूनियर एनटीआर फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। एनटीआर 31 का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स दोनों मिलकर करेंगे। रवि बसरूर इस फिल्म के संगीतकार हैं। निर्माताओं ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि फिल्म 9 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी।
Sundeep Kochar: सच हुई सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर की भविष्यवाणी, 2025 में बदल जाएगी ऐश्वर्या राय की पूरी तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें