'देवरा पार्ट 1' के अभिनेता जूनियर एनटीआर ने फिल्म के सीक्वल पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे शानदार बताया। इस फिल्म ने जापान के लोगों को भी दीवाना बना लिया है। आइए जानते हैं कि आखिर अभिनेता ने इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के सीक्वल के लिए क्या कहा।
देवरा का पहला पार्ट तो सिर्फ आधा हिस्सा है
'देवरा पार्ट 1' के जापान में प्रीमियर के बाद जूनियर एनटीआर और कोरटाला शिवा ने जापानी मीडिया से बातचीत की। इसमें जूनियर एनटीआर से फिल्म के सीक्वल के बारे में सवाल किया गया। इसके जवाब में अभिनेता ने कहा कि 'देवरा पार्ट 1' तो कहानी का सिर्फ आधा हिस्सा था, उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि इसका अगला भाग अविश्वसनीय होगा। आगे बातचीत में अभिनेता ने जापानी मीडिया से कहा कि आप लोगों ने इस बार देवरा के पहले पार्ट से बहुत कुछ सीखा। उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब अगले भाग में देवरा के साथ क्या हुआ, यह जानने की आपकी जिम्मेदारी।
यह खबर भी पढें:
Sikandar: मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने की 'सिकंदर' का बहिष्कार करने की मांग, निर्देशक एआर मुरुगादॉस बने इसकी वजह!
जापान में रिलीज हुई 'देवरा पार्ट 1'
जनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म देवरा पार्ट ने भारत में शानदार प्रदर्शन किया था। अभिनेता के जापान दौरे के दौरान वहां भी इसका प्रीमियर किया गया। पिछले महीने 28 मार्च को इसका प्रीमियार जापान के सिनेमाघरों में हुआ। इस बात की जानकारी अभिनेता ने अपने एक्स अकाउंट पर दिया था।
यह खबर भी पढें:
Somy Ali: अभिनेता राज किरण को 20 साल से ढूंढ रहीं सोमी अली, ऋषि कपूर से किए वादे को निभाने में जुटीं अभिनेत्री
'देवरा पार्ट 2' को लेकर अपडेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवा 'देवरा 2' के सींस और एक्शन सीक्वेंस पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, जो कहानी को और बेहतर बनाएंगे। फिल्म के स्क्रिप्टिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। कथित तौर पर 'देवरा पार्ट 2' की शूटिंग 2026 के शुरुआत में होने की संभावना है। जूनियर एनटीआर के अलावा जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी फिल्म के दूसरे भाग में एक बार फिर अपनी भूमिकाओं को दोहराते नजर आएंगे। प्रशंसक 'देवरा 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।