जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म 'देवरा' इस महीने रिलीज को तैयार है। पूरी स्टाकास्ट जोर-शोर से फिल्म का प्रचार कर रही है। प्रमोशन के सिलसिले में तीनों सितारे कपिल शर्मा शो में पहुंचे हैं। सितारे जब शो में हिस्सा लेने पहुंचे तो फोटोग्राफर्स की भीड़ उमड़ पड़ी। धक्का-मुक्की देख जान्हवी कपूर को गुस्सा आ गया। फोटोग्राफर्स को टोकने के बाद वे वैनिटी वैन में चली गईं।
जूनियर एनटीआर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डैशिंग लुक में दिखे जूनियर एनटीआर
अभिनेता जूनियर एनटीआर भी डैशिंग लुक में नजर आए। इस दौरान फोटोग्राफर्स की भीड़ उमड़ पड़ी। एक्टर ने भी सभी को जमकर पोज दिए। सभी ने जूनियर एनटीआर को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं भी दीं। इसके बाद एक्टर से फोटोग्राफर्स जैसे ही बातचीत करने के लिए आगे बढ़े उन्होंने समय की कमी का हवाला दिया। जूनियर एनटीआर ने घड़ी की तरफ इशारा करते हुए बड़ी ही विनम्रता से कहा कि टाइम हो गया है।
सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैफ अली खान को देख उमड़े फैंस
जान्हवी और जूनियर एनटीआर के अलावा सैफ अली खान भी पहुंचे। उन्हें देख फैंस भी उमड़ पड़े और सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे। हालांकि, सैफ अली खान वहां नहीं रुके। वे फोटोग्राफर्स को पोज तक देने के लिए नहीं रुके और सीधे अपनी कार में बैठकर रवाना हो गए।
Horror comdey Films: भूल भुलैया 3 में हॉरर के साथ दिखेगा कॉमेडी का तड़का, भूत बंगला से अक्षय बरसाएंगे कहर
जान्हवी, जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई