दक्षिण भारतीय परंपराओं से हुई शादी
जूनियर एनटीआर के साले की शादी दक्षिण भारतीय परंपराओं से हुई है। समारोह में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। जाने-माने व्यवसायी और मीडिया हस्ती नरने श्रीनिवास राव के बेटे नरने नितिन ने वेंकट कृष्ण प्रसाद तल्लूरी की बेटी लक्ष्मी शिवानी तल्लूरी के साथ शादी की है।
एनटीआर ने निभाई रस्में
जूनियर एनटीआर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें वह पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शादी की रस्में निभाई हैं। जूनियर एनटीआर और उनके परिवार ने नए जोड़े को आशीर्वाद भी दिया। फैंस उनकी इस मौजूदगी से खुश हैं।
सादगी भरे अंदाज में दिखे जूनियर एनटीआर
जहां शादी हुई उस जगह को हल्के सुनहरे रंग से मंदिर शैली में सजाया गया। शाम को यह जगह किसी सेलिब्रिटी की शादी समारोह के बजाए पारिवारिक मिलन का अड्डा बन गया। जूनियर एनटीआर का परिवार इस समारोह में बहुत सादगी भरा लग रहा था।