फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jolly LLB 3 Trailer Launch: ‘जॉली एलएलबी 3’ के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय-अरशद ने की ऐसी हरकत, वायरल हो गया वीडियो

Wed, 10 Sep 2025 04:20 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jolly LLB 3 Trailer Launch Event: ‘जॉली एलएलबी 3’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के कई वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इनमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का आज ट्रेलर सामने आया है। इस कोर्ट रूम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट कानपुर और मेरठ में रखा गया। यहां अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा फिल्म की बाकी कास्ट में सौरभ शुक्ला भी नजर आए। अब ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम से जुड़े कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। 

अक्षय-अरशद ने चूमा जज त्रिपाठी का सिर

विज्ञापन

एक वीडियो वायरल है जिसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ फिल्म में जज त्रिपाठी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सौरभ शुक्ला भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में अरशद और अक्षय सौरभ शुक्ला के सिर पर मस्ती में चूमते नजर आ रहे हैं।
 


 

 

 

अक्षय ने निर्देशक से किया मजाक

विज्ञापन

ट्रेलर लॉन्च से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला के साथ निर्देशक सुभाष कपूर भी नजर आ रहे हैं। इसी दौरान अक्षय सुभाष कपूर से मजाक करते हैं और उनसे पूछते हैं बताइए आपको कैसा लगा पैसा खर्च करके? इसके बाद बाकी लोग हंसने लगते हैं।
 


 

 

अरशद ने की सौरभ शुक्ला की तारीफ
एक वीडियो में अरशद वारसी ट्रेलर लॉन्च के दौरान सौरभ शुक्ला की तारीफ कर रहे हैं। अरशद कहते हैं कि सौरभ साहब हम दोनों का क्लेश, बुरी एक्टिंग और नखरे सबकुछ बर्दाश्त कर सकते हैं। जबकि एक वीडियो में अक्षय फैंस के बीच घिरे नजर आ रहे हैं। जहां वो ट्रेलर लॉन्च के इवेंट में स्टेज तक पहुंच रहे हैं। इस दौरान अक्षय कुर्ता-पैयजामा और अरशद वारसी कोट-पैंट में नजर आए।
 


 

 

 

यह खबर भी पढ़ेंः Jolly LLB 3: आ गया ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर, कॉमेडी के साथ दिखेगी किसानों के दर्द की कहानी

19 सितंबर को रिलीज हो रही है फिल्म
कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज की ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले ‘जॉली एलएलबी’ में अरशद वारसी और ‘जॉली एलएलबी 2’ में अक्षय कुमार नजर आए थे। अब ‘जॉली एलएलबी 3’ में दोनों एकसाथ नजर आ रहे हैं। सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें